Wednesday, May 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home टेक वर्ल्ड

सिलेंडर बुकिंग से लेकर बैंक के जरूरी काम कर देगा वॉट्सऐप!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/06/23
in टेक वर्ल्ड
सिलेंडर बुकिंग से लेकर बैंक के जरूरी काम कर देगा वॉट्सऐप!

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कुछ साल पहले तक बैंक बैलेंस जानना हो या गैस सिलेंडर लेना हो, इनके दफ्तर जाना ही पड़ता था. फिर इंटरनेट का जमाना आया और ऐप्स आए तो ये काम थोड़ा आसान हो गया. लेकिन ऐप्स की अपनी सीमा है. लॉगिन से लेकर फीचर तक समझने पड़ते हैं. ऐसे में एक WhatsApp की तरकीब है, जो आपका काम और आसान कर सकती है. इसके लिए जरूरत होगी कुछ खास नंबरों की जो हमने निकाल लिए हैं. अब काम कैसे होगा, बताते हैं.

एसबीआई वॉट्सऐप

आम भारतीय का आमतौर पर एक अकाउंट एसबीआई में होता ही है. इसलिए शुरुआत वहीं से करते हैं. नंबर है ‘9022690226’. फोन बुक में सेव कर लीजिए और बैंक आपके पॉकेट में. अकाउंट बैलेंस चेक करने से लेकर मिनी स्टेटमेंट देखने का काम बस एक मैसेज से हो जाएगा. चेक बुक रिलीज करवाने से लेकर लोन के लिए अर्जी देने तक सारे काम यहीं से हो जाते हैं. कुल मिलाकर जब तक जरूरी नहीं हो, ब्रांच जाने से बचा जा सकता है.

HDFC चैट बैंकिंग

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक में से एक का वॉट्सऐप नंबर है ‘7070022222’. इसमें 180 से ज्यादा ट्रांजेक्शन और सर्विस कभी भी एक्सेस कर सकते हैं. इतना ही नहीं HDFC स्मार्ट चैट असिस्टेंट से आप लाइव चैट कर सकते हैं. सवालों के जवाब से लेकर कस्टमर केयर से कनेक्ट करने का भी प्रबंध है.

कोटक महिंद्रा हैलो वॉट्सऐप

नंबर है ‘9718566655’. कोटक महिंद्रा की वॉट्सऐप सर्विस से अकाउंट बैलेंस चेक करना, आखिरी तीन ट्रांजेक्शन जैसे बेसिक काम तो होते ही हैं. पैनकार्ड अपडेट जैसे कई काम भी बिना लंबी लाइनों में लगे घर बैठे कर सकते हैं.

ICICI बैंक

आईसीआईसीआई बैंक के वॉट्सऐप नंबर ‘8640086400’ से नजदीकी एटीएम ब्रांच, बैंक लोकेशन, क्रेडिट कार्ड लिमिट समेत कई सेवाओं को एक्सेस किया जा सकता है. बैंक के इसी नंबर का इस्तेमाल अन्य बैंक के ग्राहक भी आईसीआईसीआई बैंक से जुड़ी जानकारी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. माने कि अगर आपको बैंक अकाउंट, लोन जैसी सर्विस का पता करना है तो बस ‘Hi’ बोलने की देर है.

वॉट्सऐप से भरेगा गैस सिलेंडर

भारत पेट्रोलियम, इंडेन और एचपी. तीनों कंपनियों के ऑफिशियल वॉट्सऐप नंबर हैं जो तमाम सर्विस उपलब्ध करवाते हैं. नया कनेक्शन चाहिए हो या सिलेंडर रिफिल करवाना हो. बस ‘Hi’ बोलने की देर है और काम बन जाता है. भारत पेट्रोलियम उपभोक्ता हैं तो ‘1800224344’, इंडेन यूजर हैं तो ‘7718955555’ और एचपी के ग्राहक हैं तो ‘9222201222’ अपनी फोन बुक में सेव कर लीजिए.

वैसे वॉट्सऐप नंबरों वाली सुविधा सिर्फ बैंकिंग और गैस तक सीमित नहीं है. तकरीबन हर सेक्टर में कंपनियां वॉट्सऐप सर्विसेस मुहैया कराती हैं. आप अपनी सुविधा के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं. सिर्फ इतना याद रखें कि नंबर आधिकारिक हों. वॉट्सऐप नंबर वेबसाइट पर डिस्प्ले होते हैं. एक बात और, अगर ऐसी किसी सर्विस पर पैसे की मांग हो रही हो तो समझ जाएं कि चूना लगाने की तैयारी है. ब्लॉक करें और रिपोर्ट करें.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .