Thursday, March 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

उत्तराखंड : एक छात्रा ने जुटाई हिम्मत तो कई पुराने मामलों से उठा पर्दा, शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/09/22
in अपराध संसार, उत्तराखंड
उत्तराखंड : एक छात्रा ने जुटाई हिम्मत तो कई पुराने मामलों से उठा पर्दा, शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बागेश्वर। राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। आरोपी प्राध्यापक से जुड़े छेड़खानी के पुराने मामले भी सामने आने लगे हैं। इसको लेकर छात्र संगठनों ने कॉलेज में जमकर हंगामा काटा।

छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए प्राचार्य का घेराव किया और महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। छात्र संगठनों ने प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर कहा कि असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार ने पूर्व में भी कई छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया है, जिनकी निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए।

छात्र-छात्राओं का विरोध प्रदर्शन तेज होता देखकर पुलिस को भी मौके पर बुलाना पड़ा। कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने कॉलेज जाकर छात्र-छात्राओं के विरोध को शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ जांच की जा रही है। आरोपी पर केस दर्ज हो गया है।

काफी समझाने के बाद छात्र माने लेकिन आरोपी प्राध्यापक पर जल्द कार्रवाई न होने की दशा में छात्र संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां पर छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, प्रकाश वाछमी, हरेंद्र दानू, आशीष कुमार, शिव पूजन तिवारी, नितिन गुरुरानी, मोनिका खाती, वर्षा थापा, सावित्री नेगी, वैष्णवी साह आदि थीं।

पीड़िता ने दी कोतवाली में तहरीर
आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ पीड़ित छात्रा ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसएसआई खष्टी बिष्ट को सौंपी गई है। संवाद

किसी ने छोड़ दी कक्षा तो कोई डर से रही चुप
राजकीय पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक के छात्रा से छेड़छाड़ का मामला उजागर होने के बाद अब कई पुराने मामले भी सामने आने लगे हैं। एक छात्रा की दिलेरी ने पूर्व में प्राध्यापक की प्रताड़ना की शिकार हो चुकी कई छात्राओं को आपबीती बयां करने की हिम्मत दी है।

पीड़ित छात्राओं के फोन और मैसेज आ रहे
छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी से मिली जानकारी के अनुसार अब तक चार पूर्व छात्राओं ने प्राध्यापक के खिलाफ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कई अन्य छात्राओं ने भी अपने या साथी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ होने की बात कही है। जोशी ने बताया कि मामले को लेकर कई पीड़ित छात्राओं के फोन और मैसेज आ रहे हैं।

एक छात्रा ने प्राध्यापक की हरकत से परेशान होकर कक्षा छोड़ने की तक बात की है। वहीं, एक अन्य छात्रा ने बताया कि असाइनमेंट जमा करते समय प्राध्यापक अश्लील बातें करते थे। किसी से शादी को लेकर तो किसी से बच्चे पैदा होने को लेकर अनर्गल बातें कीं।

वहीं, एक छात्रा का कहना था कि कोविडकाल के दौरान जब छात्राएं मास्क पहनकर असाइनमेंट जमा कराने जातीं तो वह पहले छात्राओं के मास्क उतरवाते फिर गलत तरीके से उन्हें घूरते रहते। इधर, छात्रसंघ अध्यक्ष जोशी ने कहा कि उन्होंने सभी मैसेज और फोन कॉल से मिले साक्ष्यों को प्राचार्य को सौंप दिया है। उम्मीद है कि तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच होगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .