उत्तराखंड : गंदे इरादों में कामयाब नहीं हुआ तो युवक ने चली घिनौनी चाल, बनाया पॉर्न वीडियो

देहरादून : एक युवक रिश्तेदार लड़की को अपना दिल दे बैठा था। कई दिनों तक लड़की का पीछा करने के बाद भी जब युवक अपने गंदे इरादों पर कामयाब नहीं हुआ तो उसके इस घिनौनी चाल का सहारा लिया। पीड़ित लड़की ने युवक से दूरी बनाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन पीड़िता युवक झांसे में आ ही गई। युवक ने लड़की के साथ सेक्स करने को बहुत ही ज्यादा शर्मनाक चाल चली।

रेप के बाद जब युवक का मन नहीं भरा तो उसने हैवानियत की सारीं हदें पार कर दीं। पीड़िता ने बिस्तर पर जब अपने आप को अर्द्धनग्न पाकर युवक से शिकायत की तो युवक ने अपना और उसका सेक्सी वीडियो दिखाकर चुप रहने की धमकी तक दे डाली। रेप के बाद पीड़िता की न्यूड फोटो खींचने के साथ ही युवक ने पॉर्न वीडियो भी बनाया था।

19 वर्षीय युवती से रेप के दोषी को कोर्ट ने 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज अश्विनी गौड़ ने दोषी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने 18 दिसंबर 2019 को विकासनगर थाने में केस दर्ज कराया था। कहा कि वह पिछले दो साल से विकासनगर में कपड़े की दुकान पर नौकरी करती थी।

एक अन्य दुकान पर काम करने वाला दूर का रिश्तेदार मुन्ना राम निवासी दावड़ा खत, चकराता उसके संपर्क में आया। बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसने बाहर से लाकर उसे जबरदस्ती जूस पिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आया तो बिस्तर पर खुद को अर्द्धनग्न पाया। इस दौरान मुन्ना भी कमरे में ही था। उसने पीड़िता को अपने फोन में वीडियो दिखाई, जिसमें वह उसके साथ बेहोशी की हालत में गलत काम कर रहा था।

परेशान होकर पीड़िता ने अपने परिजनों को विकासनगर बुलाया। उन्हें घटना के बारे में बताया तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच के बाद नियत समय में चार्जशीट दाखिल की। केस कोर्ट में ट्रायल पर आया तो अभियोजन की ओर से पांच गवाह पेश किए गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *