Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

रोहित शर्मा के बाद कौन करेगा टीम इंडिया की कप्तानी?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
08/07/23
in खेल संसार
रोहित शर्मा के बाद कौन करेगा टीम इंडिया की कप्तानी?

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) फिलहाल टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs WI Tests) का आगाज 12 जुलाई से होना है और तब भी रोहित ही कमान संभालेंगे. इस बीच भारत के ही पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने रोहित के बाद किसे टीम की कप्तानी मिलेगी, ये बताया है.

अगरकर ने चुनी पहली टीम

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. ये सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 वनडे के बाद खेली जाएगी. टीम में युवा यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और तिलक वर्मा (Tilak Verma) को पहली बार शामिल किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि नवनियुक्त बीसीसीआई मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने हार्दिक पांड्या को टी20 कप्तान के तौर पर बरकरार रखा. अगरकर ने चीफ सेलेक्टर के तौर पर पहली टीम चुनी.

रोहित को आराम
टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. दोनों खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट से जैसे गायब हैं, ऐसे में हार्दिक टी20 में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़ी बात कही है.

आकाश चोपड़ा ने कही ये बात

भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा को लगता है कि हार्दिक पांड्या लंबे समय तक टी20 में और यहां तक कि 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का नेतृत्व करते रहेंगे. चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘हार्दिक पंड्या, जिन्हें टी20 विश्व कप के बाद कप्तानी सौंपी गई थी, ऐसा लगता है कि अब यह अंतिम फैसला है. हार्दिक आने वाले समय में, यानी आगामी विश्व कप तक भारतीय टी20 टीम का नेतृत्व करेंगे.’ रोहित और विराट को टीम से बाहर करने के बारे में चोपड़ा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे पहले ही उस दिशा में आगे बढ़ चुके थे और यह अभी भी वैसा ही है, कुछ भी नहीं बदला है. किसी भी सीनियर को नहीं चुना गया है. केएल राहुल अनुपलब्ध हैं. आपने टी20 वर्ल्ड कप के बाद से इस फॉर्मेट में रोहित और कोहली को खेलते नहीं देखा है.’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .