Wednesday, July 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

100 साल पुराने अभियान को याद कर लोगों से चंदा मांगने क्यों निकली कांग्रेस?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/12/23
in राष्ट्रीय, समाचार
100 साल पुराने अभियान को याद कर लोगों से चंदा मांगने क्यों निकली कांग्रेस?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव-2024 से पहले देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने चंदा जुटाने के लिए 100 साल पुराने अभियान को याद किया है। कांग्रेस ने धन जुटाने के लिए सोमवार (18 द‍िसंबर, 2023) को ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया।

‘Donate for Desh’ अभियान, हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों को बनाए रखने, असमानताओं को पाटने और गिने-चुने पूंजीवाद लोगों का पक्ष लेने वाली, तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ एक मजबूत विपक्ष बनने की प्रतिबद्धता है।

▶️ https://t.co/r4e7oDRJhN पर लॉग ऑन कर, अपना महत्वपूर्ण योगदान… pic.twitter.com/jb2HITzT2J

— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 18, 2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दिल्ली में ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान शुरुआत करते हुए कहा, “Donate for Desh अभियान, हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों को बनाए रखने, असमानताओं को पाटने और गिने-चुने पूंजीवाद लोगों का पक्ष लेने वाली, तानाशाही सरकार के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष बनने की प्रतिबद्धता है। यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी जी के ऐतिहासिक ‘तिलक स्वराज कोष’ से प्रेरित है। भारतीय संविधान के मूल्यों को सुरक्षित रखने एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वर्ष पुराने गौरवशाली इतिहास को संजोए रखने का ये देशव्यापी आंदोलन है।”

भाजपा की संपत्ति कांग्रेस से आठ गुना ज्यादा

बता दें पार्टी पिछले कुछ महीनों में कर्नाटक और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव जीती है और अब 2024 की तैयारी में जुट गई है। फंडिंग के मामले में कांग्रेस अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा के आगे कहीं नहीं ट‍िक रही है। भाजपा की संपत्ति कांग्रेस से आठ गुना ज्यादा है। वहीं सभी राष्ट्रीय पार्टियों से दो गुना ज्यादा है।

चुनावी बॉन्ड का 57 प्रतिशत पैसा (5,271.97 करोड़) भाजपा के हिस्से

राजनीतिक दलों ने साल 2017 से इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम के जरिए चंदा लेना शुरू किया था। तब से 2022 तक इस स्कीम के तहत जितना चंदा दिया गया है कि उसका 57 प्रतिशत भाजपा को मिला है और सिर्फ 10 प्रतिशत कांग्रेस के हिस्से गया है। 2017 से 2022 के बीच कुल 9,208.23 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड बिके, जिसमें से 5,271.97 करोड़ रुपये के बॉन्ड भाजपा और 952.29 करोड़ के बॉन्ड कांग्रेस को मिले।

क्या है कांग्रेस का प्लान?

कांग्रेस  पार्टी ने 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों से न्यूनतम 138 रुपये या 1380 रुपये या 13,800 रुपये… इसी तरह के गुणकों में दान मांगा है। पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को कम से कम 1380 रुपए का योगदान देने को कहा। पार्टी का दावा है कि यह भारत में किसी भी पार्टी द्वारा किया गया ‘सबसे बड़ा क्राउडफंडिंग’ अभियान होगा। यह ऑनलाइन अभियान पार्टी के 138वें स्थापना दिवस (28 दिसंबर) तक जारी रहेगा।

अभियान का ऑनलाइन चरण पूरा होने के बाद, पार्टी हर बूथ के कम से कम 10 घरों से दान मांगने के लिए जमीनी स्तर पर अभियान शुरू करने की योजना बना रही है। पार्टी ने स्थापना दिवस (28 दिसंबर) के मौके पर नागपुर में एक ‘विशाल रैली’ की भी घोषणा की है। रैली में देश भर से कांग्रेस पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। 2018 में भी कांग्रेस ने पिछले आम चुनावों से पहले एक “आउटरीच-कम-क्राउडफंडिंग” अभियान चलाया था, लेकिन उस अभियान को ज्यादा सफलता नहीं मिली थी।

वर्तमान में कांग्रेस की वित्तीय स्थिति क्या है?

चुनाव आयोग द्वारा सार्वजनिक किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोई भी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय पार्टी पैसों के मामले में भाजपा के आस-पास भी नहीं है। भाजपा जब सत्ता में आई थी (2013-14) तो उसकी संपत्ति 781 करोड़ रुपये की थी, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 6047 रुपये तक पहुंच गई।

अब कांग्रेस की बात करें तो उसकी फंडिंग भाजपा की तुलना में कछुए की चाल से बढ़ रही है। 2013-14 में देश की सबसे पुरानी पार्टी की संपत्ति 767 करोड़ रुपये थी, जो 2019-20 में 929 करोड़ रुपये हुई और 2021-22 में लुढ़क कर 806 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 2021-22 में पब्लिक डोनेशन और चुनावी बॉन्ड से कांग्रेस के खाते में 541 करोड़ रुपये आए, वहीं भाजपा 1917 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाब रही।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .