Wednesday, March 11, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

पाकिस्तान की बड़ी जीत ने क्यों बढ़ा दी है भारत की टेंशन?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
31/08/23
in खेल संसार
पाकिस्तान की बड़ी जीत ने क्यों बढ़ा दी है भारत की टेंशन?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: मेजबान पाकिस्तान ने एशिया कप के पहले मुकाबले में नेपाल को 238 रन से हराकर जोरदार आगाज किया है. पाकिस्तान की इस बड़ी जीत से भारत की चिंता बढ़ना लाजमी है. भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को टक्कर होनी है. पाकिस्तान ने हालांकि एशिया कप के पहले मैच में ही दिखा दिया है कि ना सिर्फ उसके बल्लेबाज बल्कि गेंदबाज भी शानदार फॉर्म में हैं.

नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान ने 25 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेली. बाबर आजम ने स्थिति के हिसाब से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. बाबर ने 110 गेंद में शतक पूरा किया. फिर बाबर ने स्ट्राइक रेट में तगड़ा इजाफा करते हुए अगली 20 गेंद में ही 50 रन जड़ दिए. इस तरह से बाबर आजम चार छक्कों की बदौलत 151 रन की पारी खेलने में कामयाब रहे.

बाबर आजम का बेहतरीन फॉर्म भारत के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकता है. इतना ही नहीं इफ्तिखार अहमद ने भी 71 गेंद में 109 की पारी खेली. यह इफ्तिखार अहमद का वनडे क्रिकेट में पहला शतक है. इफ्तिखार की इस पारी के साथ पाकिस्तान की मिडिल ऑर्डर की समस्या का समाधान होता भी दिखाई दे रहा है.

हर डिपार्टमेंट में अव्वल रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान के गेंदबाजों ने पहले की तरह शानदार फॉर्म दिखाया. शाहीन शाह अफरीदी पहले ओवर में ही दो विकेट लेने में कामयाब रहे. नसीम शाह ने भी अपने पहले ओवर में ही विकेट हासिल किया. मिडिल ओवर्स में हारिस रउफ ने जबरदस्त गेंदबाजी की और वो भी दो विकेट लेने में कामयाब रहे.

पाकिस्तान के स्पिनर्स ने भी दिखाया कि उनकी चुनौती का सामना करना भारतीय बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहने वाला है. शादाब खान ने 6.4 ओवर में ही 27 रन खर्च कर 4 विकेट हासिल किए. नावाज भी दो ओवर की गेंदबाजी में एक विकेट लेने में कामयाब रहे.

एक तरह के नेपाल के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम परफॉर्मेंस देखने को मिली. नेपाल पर बड़ी जीत दर्ज करके पाकिस्तान ने भारत को चेतावनी भी दी है. यह तय लग रहा है कि अगर पाकिस्तान इस तरह की परफॉर्मेंस दोहराने में कामयाब रहता है तो फिर भारत के साथ भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .