Wednesday, May 14, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home बिहार

PM मोदी के कॉल का क्यों इंतजार कर रहे नीतीश?

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/01/24
in बिहार, राष्ट्रीय
PM मोदी के कॉल का क्यों इंतजार कर रहे नीतीश?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कॉल का इंतजार है। नीतीश कुमार चाहते हैं पीएम मोदी उन्हें फोन करें। इस दर्द को नीतीश कुमार छिपा नहीं पाए। जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे कॉल नहीं किया। दरअसल, नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि वो कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का पूरा श्रेय ले सकते हैं। भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐलान किया है।

नीतीश ने पीएम मोदी को कहा- थैंक्यू

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जन्मशती पर जनतादल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से आयोजित एक रैली को नीतीश कुमार ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार की अपनी निरंतर मांगों का जिक्र किया।

नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे मेरी पार्टी के सहयोगी और दिवंगत नेता के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने बताया कि घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने उन्हें फोन किया था। मगर, अब तक प्रधानमंत्री ने मुझे फोन नहीं किया है। हो सकता है कि वो इस कदम का पूरा श्रेय स्वंय लेना चाहते हों। जो भी हो, मेरी उस मांग को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को धन्यवाद देता हूं जो मैं बिहार में सत्ता संभालने के बाद से उठाता रहा हूं।

परिवारवाद के बहाने लालू पर निशाना?

जदयू प्रमुख ने ये भी कहा कि उन्होंने अपने परिवार के किसी भी सदस्य को बढ़ावा देने की कभी कोशिश नहीं की क्योंकि उन्होंने दिवंगत कर्पूरी ठाकुर से प्रेरणा ली थी जो सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के लिए जाने जाते थे।

नीतीश कुमार ने कहा कि वो कर्पूरी ठाकुर ही थे जिन्होंने अन्य पिछड़े वर्गों और अत्यंत पिछड़े वर्गों के प्रति हमें प्रतिबद्ध होने के लिए प्रेरित किया। जातिगत सर्वेक्षण करवाकर हमने वंचित वर्गों के लिए कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं जो शुरू की हैं, उसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.