मोतीचूर प्राइमरी स्कूल निकट स्थानीय निवासी सुरेश धामंदा ने बताया कि विगत कई वर्षों से जंगली हाथी उनके खेत में फसलों को चौपट करता आ रहा है ।कल रात भी जंगली हाथी उनके खेत मे घुसकर खड़ी हो चुकी धान की फसल को नुकसान पहुँचा कर निकल गया। पूर्व में जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार वन विभाग मोतीचूर रेंज अधिकारी को की है लेकिन कारवाई के नाम पर वन अधिकारी सिर्फ आश्वासनों का पुलिंदा ही थमाते रहे हैं। स्थानीय निवासी एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथी की सक्रियता लगातार बनी हुई है। गुरुवार की रात हाथी ने गांव में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया है।इससे पहले भी हाथी इस इलाके में घुसपैठ कर चुका है. उन्होंने बताया फसलों से होने वाली आर्थिक क्षति का आंकलन किया जा रहा है। डॉ राजे सिंह नेगी के अनुसार हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।
Follow us