Saturday, May 17, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

क्या अब कांग्रेस भी टूटेगी, हम तो हैरान हैं!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
12/02/24
in राज्य, समाचार
क्या अब कांग्रेस भी टूटेगी, हम तो हैरान हैं!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी छोड़ दी है और विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया है। इस तरह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को राज्य में करारा झटका लगा है। यह इतनी बड़ी टूट है कि इससे राज्य में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना उद्धव ठाकरे भी हैरान है। पार्टी के नेता संजय राउत ने कहा कि हम अशोक चव्हाण के फैसले से हैरान हैं। संजय राउत ने ट्वीट किया, ‘अशोक चव्हाण अब भाजपा के सदस्य हो चुके हैं। मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है। कल तक वह हमारे साथ थे। हर मुद्दे पर बात कर रहे थे, अब चले गए हैं।’ हालांकि अशोक चव्हाण ने भाजपा जॉइन करने की बात पर कोई जवाब नहीं दया है। उनका कहना है कि अगले एक से दो दिन में वह फैसला ले लेंगे।

यही नहीं संजय राउत ने तो यहां तक चिंता जताई कि क्या अब कांग्रेस पार्टी भी टूट जाएगी। संजय राउत ने लिखा, ‘क्या एकनाथ शिंदे और अजित पवार की तरह ही अशोक चव्हाण भी कांग्रेस पर दावा करेंगे और उन्हें पार्टी का सिंबल ‘हाथ’ मिल जाएगा। क्या चुनाव आयोग उन्हें पार्टी सौंप देगा। इस देश में कुछ भी हो सकता है।’ दरअसल इस ट्वीट के जरिए संजय राउत ने शिवसेना और एनसीपी में बगावत का दर्द जाहिर कर दिया। 2022 में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत की थी और चुनाव आयोग में मामला पहुंचा तो उसने शिंदे गुट को ही असली शिवसेना माना।

फिर बीते साल अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से बगावत कर ली। उनके साथ भी पार्टी के करीब 40 विधायकों ने अलग राह अपना ली और अजित पवार डिप्टी सीएम बन गए। यही नहीं पिछले सप्ताह ही पार्टी को लेकर चुनाव आयोग का फैसला आया कि अजित पवार ही एनसीपी के नेता हैं। यदि शरद पवार गुट चाहे तो अलग नाम और सिंबल के साथ अलग पार्टी बना सकता है। गौरतलब है कि अशोक चव्हाण राज्य के सीएम थे और उनके पिता एसबी चव्हाण भी मुख्यमंत्री रहे थे। वे अकेले ऐसे पिता-पुत्र हैं, जो दोनों मुख्यमंत्री रहे हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.