Wednesday, July 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

MSP की मांग पर निकलेगा हल? पैनल बनाने की तैयारी में सरकार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
17/02/24
in राष्ट्रीय, समाचार
MSP की मांग पर निकलेगा हल? पैनल बनाने की तैयारी में सरकार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : प्रदर्शनकारी किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी देने की मांग पर अड़े हुए हैं। एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन तेज होता जा रहा है। इस बीच, खबर है कि सरकार MSP को लेकर समिति के गठन का प्रस्ताव रख सकती है, जिसमें सरकारी अधिकारियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह समिति एमएसपी समेत दूसरे मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगी। इस पैनल में किसान संगठनों की ओर से कौन-कौन शामिल होंगे, इसे लेकर उनसे नाम मांगे जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार का मानना ​​है कि किसानों की मांगों पर राज्य सरकारों और कृषि से जुड़े अन्य सरकारी व गैर-सरकारी संगठनों के साथ चर्चा जरूरी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों की मांगों को लेकर इससे पहले भी कमेटी बनी थी। संजय अग्रवाल के नेतृत्व में गठित इस पैनल के लिए किसान संगठनों ने अपने प्रतिनिधियों के नाम नहीं दिए। अब किसानों का प्रदर्शन फिर से तेज होने पर नए सिरे से पैनल के गठित करने की बात सामने आई है। हालांकि, यह देखने वाली बात होगी कि क्या प्रदर्शनकारी किसान पैनल बनाने के सुझाव पर सहमित होते हैं या नहीं। दरअसल, किसान संगठन इस मांग को लेकर अड़े हुए हैं कि सरकार की ओर से MSP की गारंटी देने में अब विलंब न हो।

‘MSP को कानूनी गारंटी देने के लिए अध्यादेश लाए सरकार’

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह एमएसपी को कानूनी गारंटी देने के लिए अध्यादेश लाए। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा की सीमा पर शंभू व खनौरी में डटे हुए हैं। एमएसपी की कानूनी गारंटी दिया जाना उनकी मुख्य मांग है। किसान नेता पंधेर का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब किसान नेता और केंद्रीय मंत्रियों के बीच कल रविवार को चौथे दौर की वार्ता होनी है। पंधेर ने कहा कि केंद्र के पास राजनीतिक निर्णय लेने का अधिकार है। उन्होंने कहा, ‘अगर केंद्र सरकार चाहे तो वह रातोंरात अध्यादेश ला सकती है। अगर सरकार किसानों के आंदोलन का कोई समाधान चाहती है तो उसे यह अध्यादेश लाना चाहिए कि वह एमएसपी पर कानून लागू करेगी, तब बातचीत आगे बढ़ सकती है।’

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .