Wednesday, May 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home टेक वर्ल्ड

क्या आधार नंबर से हैक हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट? सेफ्टी के लिए करें ये काम

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/10/22
in टेक वर्ल्ड
क्या आधार नंबर से हैक हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट? सेफ्टी के लिए करें ये काम

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : आधार आज के समय में हमारी पहचान के सबसे अहम कागजातों में एक है. इसके बिना सरकारी स्कीमों  का लाभ लेने से लेकर बैंकों में अकाउंट (Bank Account) खुलवाने तक का काम पूरा होना मुश्किल है. आजकल तमाम तरह के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भी हमें आधार नंबर देना पड़ता है. इसलिए हमारा आधार नंबर (Aadhaar Number) कई जगहों पर शेयर हो जाता है.

आधार नंबर में हमारे पर्सनल डिटेल्स होते हैं, इसलिए लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं. इनमें से सबसे बड़ा और जरूरी सवाल यह है कि क्या आधार नंबर से किसी का बैंक अकाउंट हैक हो सकता है? इस सवाल का जबाव आधार जारी करने वाली अथॉरिटी UIDAI ने दी है.

12 अंकों में होती हैं अहम जानकारियां

किसी भी व्यक्ति को उसके पूरे जीवनकाल में सिर्फ एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है. इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है. आधार कार्ड में 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या होती है, जिससे संबंधित नागरिक की जानकारियों का पता चलता है. इसमें एड्रेस, माता-पिता का नाम, उम्र समेत कई जानकारियां होती हैं.

क्या हो सकता है आपका अकाउंट हैक?

अब सवाल यह है कि क्या आधार नंबर से आपके बैंक अकाउंट को हैक किया जा सकता है? तो इस सवाल का जवाब है- नहीं. UIDAI ने कुछ दिन पहले ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी थी. UIDAI ने ट्वीट कर लिखा था- ‘मात्र आधार नंबर की जानकारी से बैंक अकाउंट हैक नहीं हो सकता है. यदि आप अपने आधार नंबर का खुलासा नहीं करना चाहते हैं, तो आप VID या मास्क्ड आधार का उपयोग कर सकते हैं. यह मान्य है और इसे बड़े पैमाने पर स्वीकार किया जाता है’.

क्या है मास्क्ड आधार?

सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर आपको किसी जगह पर आधार कार्ड देने की जरूरत है तो आप Masked Aadhaar Card का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे आप आसानी से UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. सामान्य आधार कार्ड में सभी नंबर नजर आते हैं. वहीं, Masked Aadhaar Card में आधार के सिर्फ चार नंबर ही दिखाई देते हैं. बाकी के आठ नंबरों को छिपा दिया जाता है. इन आठ नंबरों की जगह पर आपको XXXX-XXXX दिखेगा.

ऑनलाइन कर सकते हैं डाउनलोड

अगर आप मास्क्ड आधार डाउनलोड करना चाहते हैं, तो UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ‘ Do You Want a Masked Aadhaar’ का विकल्प चुन सकते हैं. यहां जरूरी डिटेल भरकर मास्क्ड आधार डाउनलोड किया जा सकता है. सरकार का कहना है कि लोगों को किसी भी संस्थान को आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देना चाहिए, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. इसकी जगह आप मास्क्ड आधार का इस्तेमाल कर सकते हैं.

 

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .