Thursday, April 30, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

महिला कांग्रेस ने महिलाओं के साथ बलात्कार एवं अत्याचार के खिलाफ नंगे पांव मुख्यमंत्री आवास किया कूच

Frontier Desk by Frontier Desk
05/05/25
in देहरादून
महिला कांग्रेस ने महिलाओं के साथ बलात्कार एवं अत्याचार के खिलाफ नंगे पांव मुख्यमंत्री आवास किया कूच

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैंकडों महिलाओं ने राज्यभर में आये दिन हो रहे महिलाओं के साथ बलात्कार, उत्पीड़न एवं अत्याचार के खिलाफ सेंट्रियो मॉल से नगे पांव कूच कर थालियां बजाकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि महिलायें इस तरह की यातनाओं को कब तक सहन करेगी।

उन्होंने कहा बलात्कारी किसी भी जाति धर्म का हो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। लेकिन जिस तरह का शर्मनाक अपराधिक कुछ शरारती तत्वों द्वारा किया जा रहा है वह बेहद शर्मनाक है। जिसे हमारा संविधान इजाजत नही देता है। उन्होने कहा कुछ लोग सरकार का फायदा उठाकर देवभूमि को कलंकित करने का काम कर रहे हैं, सरकार को उन अराजक तत्वों को चिन्हित कर दण्ड देना चाहिए।

आज उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की बहनों ने मिलकर मुख्यमंत्री आवास घेराव किया और महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रहे अपराधों और बलात्कार की घटनाओं के विरोध में आवाज उठाई। हमारी बहनों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे।

हमारी मांग स्पष्ट है — हर बेटी के लिए सुरक्षा,… pic.twitter.com/FPKGj99SRP

— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) May 5, 2025

जो अपराधी है उसे किसी भी हालत में छोड़ा नही जाना चाहिए। उन्होंने कहा भाजपा के नेता महिलाओं के लिए लगातार आपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, उन पर भी सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा एक तरफ भाजपा ’’बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा दे रही है दूसरी तरफ उनका संरक्षण करने में पूरी तरह असफल हुई है।

इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि जिस राज्य का निर्माण ही महिलाओं के बलिदान और संघर्ष से हुआ आज उसी देवभूमि में महिलाओं को अपनी अस्मत बचाने के लिए सड़कों पर उतरकर सरकार को जगाना पड़ रहा है, तो इससे शर्मनाक हकिकत और क्या होगी। एक  तरफ धामी सरकार सर्वोत्तम राज्यों में अव्वल आने का ढिढोरा पीट रही है तो वहीं प्रदेश महिला अपराधों के आंकडों में देशभर में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ज्योति रौतेला ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि आप कब तक वहसी लोगांे का शिकार होते रहंेगी। कब तक अपमान, धमकियां, यौन शोषण, हिंसात्मक धटनाओं का शिकार होते रहेंगी। उन्होंने कहा कि घरेलू महिलाओं के अलावा सरकार दफ्तरों में काम कर रही महिलायें भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नही कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ सख्त और कठोर होने की जरूरत है। ऐसे लोगों का डठकर मुकाबला करने की आवश्यकता है।

ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं। उन्होंने कहा बेटियों की हत्या की जा रही है और सरकार के कानों पर जूॅ तक नही रैंग रही है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार अपराधियों को खुला संरक्षण देेने का काम कर रही है। जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नही करेगी और जन सरोकारों के लिए लड़ती रहेगी।

विरोध प्रदर्शन में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उर्मिला ढौडियाल थापा, महामंत्री चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवाडी, अमृता कौशल, सुशीला वेलवाल, दीपा चौहान, रेखा ढिंगरा, बीना चैहान, विमलेश सहित बडी संख्या में स्थानीय महिलायें उपस्थित थे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .