Monday, March 16, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

महिला उद्यमियों ने फिक्की फ्लो बाजार में अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
15/10/23
in देहरादून
महिला उद्यमियों ने फिक्की फ्लो बाजार में अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
फ्लो बाजार का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मंत्री गणेश जोशी और मोहिना कुमारी ने किया फ्लो बाजार का उद्घाटन

देहरादून। फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन ने दो दिवसीय फैशन और लाइफस्टाइल उत्सव फ्लो बाजार के सातवें संस्करण का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह द्वारा राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन समारोह के साथ हुई, जिसके बाद दून हेरिटेज स्कूल के छात्रों द्वारा मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। अपने सम्बोधन के दौरान, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी उपस्थित लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और आज की दुनिया में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने सेना में लड़ाकू पायलटों और सैनिकों के रूप में सेवारत महिलाओं का उदाहरण देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने में फ्लो के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा, गणेश वंदना प्रस्तुत करने वाले सभी छात्र प्रशंसा के पात्र हैं, और उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मैं फ्लो के सभी सदस्यों को इस महान उद्देश्य के प्रति एक साथ एकत्रित होकर काम करने के लिए सभी की सराहना करती हूं। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना और इन उल्लेखनीय महिला उद्यमियों के साथ समय बिताना मेरे लिए सम्मान की बात है।

फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा मल्ल ने वार्षिक फ्लो बाजार के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, ष्फ्लो बाजार भोजन, कला, संस्कृति और खरीदारी का एक एहम उत्सव है जो 16 अक्टूबर तक राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में चलेगा।

इस वर्ष के फ्लो बाजार में देश भर से विभिन्न प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं और अपने उत्पादों और कलात्मक कृतियों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

फ्लो बाजार के कुछ प्रमुख प्रदर्शकों में इक्सोरा, मोना जावंधा, अमृता राणा सिंह, इच्छा टेक्सटाइल्स, टपरवेयर बाय राशि सिंघल, द क्राफ्टेड पैशन, वीवरस्टोरी, इकतारा, जामदानी, थ्रेड वंडर्स बाय सुप्रिया आचार्य, शिवम पंवार, क्रिएटी विटी बाय मनीत सूरी, अरायना क्रिएशन्स, गीगी वेलनेस स्टोर, बहारा, द वैली बेकर्स, गौराज, रेजिन आर्टोलोजी,अमारा ज्वेल्स, प्रिया कलेक्शंस, बिजीबाया, एगनास्टोर, हिमालयन काफल, शॉपकुहू, खुशी क्रिएशन्स, नमाहाया, अरेजियन बाय राधिका गुप्ता फुटवियर, शॉल स्टोरी बाय लुबना मिर्जा, सोल इन साड़ी एंड सितारा, स्टूडियो बाय मिस क्राफ्टी, अजूनी लेबल मोना शीना, द पिंक ओकरा, कांजी क्रिएशन्स, आईडेन कलेक्शंस, कान्हा दिया क्रिएशन्स, और कृतिका गुप्ता शामिल हैं।

फ्लो बाजार के पहले दिन अनुभा द्वारा बच्चों के लिए स्टोरी टेलिंग का एक सत्र और वुमनिया बैंड द्वारा लाइव संगीत प्रदर्शन किया गया, जिसे सभी उपस्थित लोगों द्वारा काफी सराहना मिली।

डॉ. अनुराधा मल्ला ने राज्य में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के फ्लो बाजार के मुख्य उद्देश्य पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा, ष्फ्लो का उद्देश्य महिलाओं को अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी प्रतिभा, कौशल, अनुभव और ऊर्जा का प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना और सुविधा प्रदान करना है। फ्लो वंचितों के समर्थन के लिए गर्व से एनजीओ और एसएचजी के लिए स्टॉल भी प्रायोजित कर रहा है।

इस कार्यक्रम में फ्लो उत्तराखंड चैप्टर की पूर्व चेयरपर्सन किरण भट्ट टोडारिया, कोमल बत्रा और नेहा शर्मा, सीनियर वाइस चेयरपर्सन चारू चैहान और फ्लो बाजार की समन्वयक हरप्रीत मारवाह, सुनीता वात्सल्य, गौरी सूरी और निशा ठाकुर के साथ फ्लो उत्तराखंड चैप्टर के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .