Sunday, March 15, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

51 फीसदी वोट के लिए पार्टी को समय और सहयोग दे कार्यकर्ता : प्रधान

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
13/09/23
in देहरादून, राष्ट्रीय
51 फीसदी वोट के लिए पार्टी को समय और सहयोग दे कार्यकर्ता : प्रधान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। भाजपा के टिहरी लोकसभा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं से आम चुनावों में शेष 180 दिनों को 51 फीसदी वोट के लक्ष्य प्राप्ति में लगने का आह्वान किया है।

उन्होंने राज्य की सभी 5 लोकसभा सीट रिकॉर्ड मतों के साथ जीतकर 300 से अधिक सीटों के साथ पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपने में जुटने पर जोर दिया।

सुभाष रोड स्थित एक निजी होटल में भाजपा टिहरी लोकसभा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों का यह सम्मेलन तीन सत्रों में आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलन करने के उपरांत धर्मेंद्र प्रधान ने मार्गदर्शन देते हुए कहा, 2014 से लगातार देवभूमि की जनता का आशीर्वाद हमें 4 चुनावों में मिलता आया है और ये सब कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत का परिणाम है। लेकिन हम सबको ध्यान रखना है कि इस बार लोकसभा चुनाव की लड़ाई निर्णायक और देश की नई दिशा और ऊंचाई प्राप्त करने पर मुहर लगाने के लिए है।

आज देहरादून में टिहरी लोकसभा के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री श्री @dpradhanbjp जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री @mahendrabhatbjp जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @ajaeybjp जी ने संबोधित किया।

इस अवसर पर टिहरी लोकसभा की सांसद श्रीमती @MalaRajyaShah जी सहित… pic.twitter.com/QQysDonjnx

— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) September 12, 2023

उन्होंने कहा कि आम चुनावों के लिए लगभग 180 दिन शेष हैं। लिहाजा सबको अपना शत प्रतिशत समय और सहयोग पार्टी को देना चाहिए ताकि 51 फीसदी के वोट लक्ष्य को पूरा कर पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपी जाए।

कहा कि यदि देश में कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों के 60 वर्ष और एनडीए के 15 वर्ष की उपलब्धियों को देखें तो जमीन आसमान का अंतर है। जी 20 के अविस्मरणीय आयोजन को ही देखें तो आज दुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत शक्ति को स्वीकार किया है।

प्रधान ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा, जिन लोगों ने अपने नाम के पीछे गांधी लगाकर शासन किया उन्होंने महात्मा गांधी के सम्मान के लिए क्या किया? लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में जी 20 बैठक के दौरान दुनिया के शीर्ष देशों ने एक साथ राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि दी तो एक बार फिर उनके विचार और सिद्धांतों को ग्लोबल स्वीकृति मिली है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष आज संतान संस्कृति के अपमान की नीति पर कार्य कर रहा है और आने वाले दिनों में सद्भाव बिगाड़ने और तनाव व भ्रम फैलाने की कोशिश भी करेंगे। लिहाजा हमे सतर्क रहते हुए बड़ी सजगता और कर्मठता से राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने के लिए पार्टी को मजबूत करना है।

सम्मेलन के दूसरे सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्रियों से पार्टी की गतिविधियों और सुझावों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को बताया कि किस तरह हमें तमाम तकनीकी दिक्कतों से पार पाते हुए बूथ सत्यापन के काम को शीघ्र पूर्ण करना है। इसके उपरांत तीसरे सत्र में पार्टी के वर्तमान कार्यक्रमों एवम भावी कार्यक्रमों को विस्तार से जानकारी दी गई।

सम्मेलन में टिहरी लोकसभा सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, टिहरी लोकसभा से पार्टी विधायक सविता कपूर, खजान दास, मुन्ना सिंह चौहान, किशोर उपाध्याय, दुर्गेश लाल, सुरेश चौहान, शक्ति लाल शाह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .