Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home धर्म दर्शन

इस प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है भगवान राम की पूजा!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
17/01/24
in धर्म दर्शन, राज्य
इस प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है भगवान राम की पूजा!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अयोध्या: अयोध्या भव्य राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी तरह से तैयार है. पूरा देश इस समय भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा हुआ है. जिस मौके का राम भक्तों को बरसों से इंतजार था वो मौका 22 जनवरी को आने ही वाला है, जब अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो जायेंगे.

हर कोई राम मंदिर में विराजमान होने वाले भगवान श्रीराम के बालक रूप रामलला के दर्शन करना चाहता है. लेकिन भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में प्राचीन सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी एक ऐसा भव्य मंदिर है, जिसके बारे में कहते हैं यहां बजरंगबली के दर्शन किए बिना रामलला की पूजा अधूरी है.

प्राचीन सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर

हनुमानगढ़ी मंदिर प्रभु श्रीराम के परम भक्त माने जाने वाले हनुमान जी को समर्पित है. हनुमानगढ़ी मंदिर का भी अयोध्या में विशेष महत्व है. यह अयोध्या के दस प्रमुख मंदिरों मे से एक माना जाता है. यह मंदिर अयोध्या शहर के बीचों बीच बना हुआ है. मान्यता है कि हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के बिना रामलला के दर्शन अधूरे होते हैं.

प्राचीन सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर को लेकर मान्यता

कहा जाता है, जब भगवान राम रावण को पराजित कर लंका से अयोध्या वापस लौट रहे थे, तब उन्होंने अपने प्रिय भक्त हनुमान जी को रहने के लिए एक जगह दी थी, और कहा था कि जो भी भक्त जब अयोध्या आएगा तब सबसे पहले वो हनुमान जी के दर्शन ही करेगा.

माना जाता है जो जगह भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को दी थी वो जगह यही प्राचीन सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर ही है, और हनुमान जी आज भी यहां निवास करते हैं.

हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन से दूर होते हैं सभी दोष?

हनुमान जी सभी तरह के संकट और पीड़ा को हरने वाले देवता माने जाते हैं. माना जाता है, धार्मिक मान्यता है कि हनुमानगढ़ी मंदिर में जो कोई भी राम भक्त पूर्ण श्रद्धा के साथ हनुमान जी को लाल चोला या वस्त्र अर्पित करता है उसके सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं. हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी के बाल स्वरूप के दर्शन होते हैं. मंदिर में हनुमान जी की माता अंजनी की भी मूर्ति है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .