यामी गौतम ने आदित्य धर संग लिए सात फेरे, शेयर की शादी की पहली तस्‍वीर

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस यामी गौतम ने राइटर और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ शादी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी की पहली तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। यामी गौतम के अलावा आदित्य ने भी शादी की तस्वीर शेयर की है।

यामी गौतम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्‍वीर शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि यामी गौतम ने शादी का लाल जोड़ा पहन रखा है और आदित्य धर ने सफेद रंग की शेरवानी और पगड़ी पहनी हुई है। दोनों एक-दूसरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

शादी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए यामी गौतम ने ल‍िखा है, ‘तुम्हारी रोशनी के साथ, मैंने प्यार करना सीखा। अपने परिवारों के आशिर्वाद से आज हमने शादी कर ली है। बेहद न‍िज‍ि व्‍यक्ति होते हुए हमने ये उत्‍सव स‍िर्फ अपने परिवार के साथ ही मनाया है। जैसे ही हम प्यार और दोस्ती की यात्रा शुरू करते हैं तो हम आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।’ बता दें कि आदित्य धर ने सेम फोटो सेम कैप्शन के साथ पोस्ट की है।

बताते चलें कि यामी गौतम ने आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी हिट फिल्म ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ में काम किया है। फिल्म में विकी कौशल लीड रोल में थे। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। बताया जाता है कि यामी गौतम और आदित्य धर इसी फिल्म के समय से ही रिश्ते में थे। हालांकि, दोनों ने कभी इसके बारे में बात नहीं की थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम ने डायरेक्टर सुजीत सरकार की फिल्म ‘विकी डोनर’ से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई बॉलिवुड फिल्मों में काम किया है। यामी गौतम अब ‘भूत पुलिस’ और ‘दसवी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *