Friday, May 16, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home खेल संसार

यशस्वी ने 31 गेंदों में फिफ्टी ठोककर किया बड़ा कारनामा, सहवाग का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/09/24
in खेल संसार
यशस्वी ने 31 गेंदों में फिफ्टी ठोककर किया बड़ा कारनामा, सहवाग का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कानपूर: युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल सोमवार को इंडिया वर्सेस बांग्लादेश दूसरे टेस्ट में अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में आतिशी बल्लेबाजी की। यशस्वी ने 51 गेंदों का सामना करने के बाद 72 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 2 छक्के जड़े। यशस्वी ने सिर्फ 31 गेंदों में फिफ्टी कंप्लीट कर ली थी। उन्होंने आतिशी फिफ्टी ठोककर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दरअसल, यशस्वी ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जमाया है। उनके अलावा ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने 31 गेंदों में पचासा पूरा किया था। शार्दुल ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था। वहीं, सहवाग ने 2008 में इंग्लैंड के विरुद्ध 32 गेंदों में फिफ्टी लगाने का कमाल किया किया था। भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत (22 गेंदों में बनाम श्रीलंका, 2022) के नाम दर्ज हैं।

टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

  • 28 ऋषभ पंत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु 2022
  • 30 कपिल देव बनाम पाकिस्तान, कराची 1982
  • 31 शार्दुल ठाकुर बनाम इंग्लैंड, द ओवल 2021
  • 31 यशस्वी जायसवाल बनाम बांग्लादेश, कानपुर 2024
  • 32 वीरेंद्र सहवाग बनाम इंग्लैंड, चेन्नई 2008

भारत ने पहली पारी में तेजतर्रार शुरुआत की। यशस्वी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। भारत ने तीन ओवर में 50 रन पूरे कर लिए, जो एक रिकॉर्ड है। रोहित चौथे ओवर में मेहदी हसन मिराज का शिकार बने। उन्होंने 11 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। वहीं, भारत ने 10.1 ओवर में 100 रन कंप्लीट कर नया कीर्तिमान रचा। यशस्वी को हसन महमूद ने 15वें ओवर में बोल्ड किया।

बता दें कि कानपुर टेस्ट के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने कातिलाना प्रदर्शन किया। बांग्लादेश की पहली पारी 233 रन पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने तीन, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप ने दो-दो जबकि रविंद्र जडेजा ने एक विकेट चटकाया। लंच के बाद छह विकेट पर 205 रन से आगे खेलते हुए बांग्लादेश ने 28 रन के भीतर चार विकेट गंवाए। मोमिनुल हक 194 गेंदों में 107 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 17 चौके और एक छक्का लगाया।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.