नई दिल्ली : शहरों से लेकर ग्रमीण क्षेत्रों में अब भी ऐसे लोगों की संख्या काफी हैं, जो असल में गरीब वर्ग से आते हैं। ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिसके कारण सरकार इनकी मदद के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। वहीं, इन लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की, जिसका अब नाम बदलकर ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना’ कर दिया गया है।
योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है, जिसकी मदद से आप 5 लाख रुपये तक का सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। बस इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद इसे डाउनलोड करना होता है। तो चलिए जानते हैं इसका सरल तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
ये रहा कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:-
स्टेप 1
अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है और आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कहीं नहीं जाना। बस आपको इसके आधिकारिक लिंक https://pmjay.gov.in को खोलना है।
स्टेप 2
अब आपको लॉगिन करना है, जिसमें आप अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर आपको अपना 12 अंकों के आधार नंबर को दर्ज करना है।
स्टेप 3
इसके बाद आपको अपने अंगूठे के निशान को वेरिफाई करवाना है। फिर ‘अप्रूव्ड बेनेफिशियरी’ वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4
अब आपके सामने गोल्डन कार्ड वाली एक लिस्ट आएगी, जिसमें आपको अपना नाम सर्च करना है और फिर ‘कंफर्म प्रिंट’ वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 5
इसके बाद नजर आ रहे सीएससी वॉलेट में अपना पासवर्ड दर्ज करें। फिर पिन डालकर होम पेज पर जाएं और आपको कैंडिडेट के नाम से डाउनलोड कार्ड का विकल्प मिलेगा। यहां पर क्लिक करके आप आयुष्मान कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
