You Tube पर हर महीने होगी लाखों की कमाई! करें ये 4 काम

You Tube से अगर आप चाहें तो अच्छी-खासी कमाई की जा सकती है. YouTube अपने यूजर्स को वीडियो के जरिए कमाई का मौका देता है लेकिन इसके लिए आपको कुछ रूल्स भी फॉलो करने पड़ते हैं. अगर आप बिना इन रूल्स को जाने हुए लगातार बस वीडियो पोस्ट कर रहे हैं तो आप अर्निंग नहीं कर पाएंगे, ऐसे में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप YouTube वीडियो बनाकर पैसे कमा सकते हैं.

कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट से बचें

कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट आपके YouTube वीडियो की कमाई को रोक सकता है, अगर आपके वीडियो में लगातार कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट जा रहा है तो इस बात की काफी संभावना है कि आपका वीडियो मॉनिटाइज ना हो. अगर मॉनिटाइजेशन नहीं होता है तो आप कमाई नहीं कर सकते हैं. ऐसे में किसी भी तरह के कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेंट से आपको बचना चाहिए.

वीडियो टाइमिंग 

अगर आप वीडियो टाइमिंग का ध्यान नहीं रखते हैं तो ऐसा मत करें, आप वीडियो से अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो हमेशा 3 मिनट से ज्यादा लंबा वीडियो बनाएं. दरअसल इसमें आपको ज्यादा ऐड मिलते हैं और आपकी अर्निंग बढ़ जाती है.

वीडियो पोस्ट करें रेगुलर 

YouTube का एक सबसे जरूरी नियम ये है कि इसपर आप जो भी वीडियो डालते हैं उन्हें रेगुलर ही रखें, ऐसा इसलिए है क्योंकि वीडियो अगर रेगुलर नहीं रहेंगे तो आपका इंगेजमेंट कम होता जाता है और यूजर्स आपके चैनल से और वीडियो से जुड़ नहीं पाते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *