शौच के लिए गए युवक पर बाघ ने किया हमला, हुई मौत

नेशनल फ्रंटियर, बांधवगढ़। टाइगर रिजर्व अंतर्गत मानपुर परिक्षेत्र के मझखेता के पीएफ 333 (गांव कुम्हई) में एक 22 वर्षीय युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। इससे युवक की मौत हो गई। घटना सुबह तक़रीबन 5:00 बजे की बताई जा रही है, जहां बाईस वर्षीय बिजौरी निवासी अनुज बैगा पिता महिपाल अपने रिस्तेदार के यहां नवरात्रि के पर्व को लेकर जवा विसर्जन के लिए गया था। आज रविवार सुबह गांव के समीप स्थित पुल के पास शौच क्रिया के लिए गया, तभी बाघ ने हमला कर दिया। क़यास लगा रहे हैं कि बाघ पुल के समीप ही बैठा रहा होगा, या फिर इस रास्ते से जंगल की ओर जा रहा था। ऐसे में शौच के लिए आये युवक को बाघ ने अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक घटना से गांव में बाघ को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं जानकारी के बाद घटना स्थल पर मानपुर परिक्षेत्राधिकारी एवं वन विभाग का दल घटना स्थल पर मौजूद आवश्यक कार्यवाई कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *