Thursday, April 30, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

पूर्व MP पचौरी समेत कांग्रेस के 12 नेता BJP में शामिल, किसने छोड़ा हाथ का साथ और क्या बोले नेता

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/03/24
in राज्य, समाचार
पूर्व MP पचौरी समेत कांग्रेस के 12 नेता BJP में शामिल, किसने छोड़ा हाथ का साथ और क्या बोले नेता
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व विधायक समेत कांग्रेस (Congress) के 12 से अधिक नेता भाजपा में शामिल हो गए। भोपाल से पूर्व सांसद सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल जैसे कई नेताओं ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सभी कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में एक बैठक में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस को बड़ा नुकसान
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के जाने से लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी और राजूखेड़ी के अलावा कांग्रेस नेता संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी शनिवार को अल सुबह ही प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए थे।

संजय शुक्ला और विशाल पटेल धनवान नेताओं में शामिल
संजय और विशाल कांग्रेस के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों ही नेताओं ने भाजपा नेताओं को हराकर जीत हासिल की थी। कमलनाथ सरकार में दोनों ही नेताओं की खासी लोकप्रियता रही। कांग्रेस विधायक रहते हुए संजय शुक्ला ने इंदौर विधानसभा एक में कई बड़े काम करवाए। देपालपुर में विशाल पटेल ने भी अपना खास प्रभाव छोड़ा था। कांग्रेस नेता संजय शुक्ला और विशाल पटेल धनवान नेताओं में शामिल हैं। दोनों के पुश्तैनी व्यापार और जमीन जायदाद हैं। संजय शुक्ला भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला के बेटे हैं और उनका ट्रैवल्स, ट्रांसपोर्ट का मुख्य कारोबार है। विशाल का खेती और जमीनों का मुख्य व्यापार है।

मैं अपने परिवार में वापस लौटा
संजय शुक्ला ने भाजपा से जुड़ने के बाद कहा कि भाजपा मेरा परिवार था और मैं अब वापस अपने परिवार में आ गया हूं। मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगा जब राम मंदिर का आमंत्रण कांग्रेस ने ठुकराया था। अब मैं बीजेपी में रहकर जनता की सेवा करूंगा।

यह नेता हुए भाजपा में शामिल

  • सुरेश पचौरी
  • विशाल पटेल
  • गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी
  • संजय शुक्ला
  • अर्जुन पलिया
  • आलोक चंसोरिया
  • कैलाश मिश्रा
  • योगेश शर्मा
  • अतुल शर्मा
  • सुभाष यादव
  • दिनेश ढिमोले

सुभाष यादव ब्लॉक अध्यक्ष
वीडी शर्मा बोले- सुरेश पचौरी जैसे संतों का कांग्रेस में स्थान नहीं
भाजपा में आए सभी कांग्रेस नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैलाश वियजवर्गीय ने अंगवस्त्र पहनाकर सुरेश पचौरी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान वीडी शर्मा ने कहा कि सुरेश पचौरी जैसे संतों का कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में बेहतर काम हो रहा है। लोग लगातार भाजपा पर भरोसा व्यक्त कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के राजनीतिक संत सुरेश पचौरी है।

सीएम यादव बोले- कांग्रेस का नेतृत्व नेताओं को निराश करता है
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन वास्तव में एक नया इतिहास बनने में जा रहा है। वैसे तो हम सबको आहट थी कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस के काम करने के तरीके का असर आता है। अच्छे स्थापित स्वच्छता के साथ राजनीति करने वाले मन की भावना के आधार पर काम करने वाले नेता हर दल के अंदर होते हैं। लेकिन, साफ सुधरी राजनीति करने वालों को काम करने के लिए अनुकूलता देना, मौका देना यह नेतृत्व पर निर्भर करता है। यह दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस का नेतृत्व ऐसे स्वच्छ और साफ सोच के साथ राजनीति करने वाले नेता जो देश के विकास के लिए राजनीति करते हैं उनको निराश करता है। ऐसे में कोई भी स्वाभिमानी आदमी कांग्रेस के लिए काम नहीं करना चाहेगा। सीएम ने कहा कि मैं तो कहूंगा राहुल गांधी दो-तीन यात्रा और निकालो। अभी जहां जहां राहुल गांधी जाते हैं। वहां कांग्रेस साफ हो जाती है। महात्मा गांधी की भावना को सही साबित करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि आजादी के बाद कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .