Sunday, April 26, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

2 करोड़ कैश, 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति… कांग्रेस विधायकों पर छापेमारी में मिली अकूत दौलत

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
08/11/22
in राज्य, समाचार
2 करोड़ कैश, 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति… कांग्रेस विधायकों पर छापेमारी में मिली अकूत दौलत

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

झारखंड में कांग्रेस विधायकों के दिन कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं. कुछ महीने पहले पश्चिम बंगाल में झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक नोटों की गड्डी के साथ पकड़े गए थे. वहीं बीते शुक्रवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दो कांग्रेस विधायकों सहित कुछ व्यापारियों के करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस छापेमारी में आईटी टीम को करीब दो करोड़ रुपए की नकदी मिली थी. इन नोटों को गिनने के लिए टीम को मशीन मंगवानी पड़ी थी. वहीं अब जांच के बाद आईटी टीम ने 100 करोड़ से अधिक के बेनामी लेनदेन और निवेशों का पता लगाया है.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान जारी कर कहा कि इन समूहों ने कर चोरी के विभिन्न तरीकों का सहारा लिया है. बीते चार नवंबर को आईटी टीम ने जिन ठिकानों पर छापेमारी की थी. उन ठिकानों में कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और प्रदीप यादव के ठिकाने भी शामिल थे. कुमार जयमंगल झारखंड की बेरमो सीट से विधायक हैं. छापेमारी के बाद उन्होंने मीडिया से बाचतीच में बताया कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं.

इन जगहों पर की गई थी छापेमारी
सीबीडीटी ने जारी बयान में कहा कि आईटी टीम की यह कार्रवाई कुछ कारोबारी समूहों के खिलाफ की गई थी. इस कार्रवाई के दौरान समूहों के झारखंड के रांची, गोड्डा, बेरमो, दुमका, जमशेदपुर, चाईबासा, बिहार के पटना, हरियाणा के गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत 50 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. सीबीडीटी ने बताया कि ये सभी लौह अयस्क के खनन, लोहे के उत्पादन, कोयले के व्यापार, ढुलाई और ठेकेदारी में शामिल हैं.

सीबीडीटी ने कहा कि करोबारियों के समूहों में उनके साथ उनके दो सहयोगी भी शामलि हैं, जो राजनीति से संबंध रखते हैं. सीबीडीटी ने अपने बयान में कहा कि छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं. इन सबूतों की जांच में पता चला कि इन समूहों ने कर चोरी के विभिन्न तरीकों का सहारा लिया है. बता दें, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लिए नीति बनाने वाली संस्था है.

कुमार जयमंगल ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने छापेमारी को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी सारी संपत्ति का ब्योरा दिया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन वाहनों से आईटी अधिकारी बेरमो पहुंचे, उनमें से एक के सामने के शीशे पर भाजपा का स्टिकर लगा हुआ था. स्टिकर को बाद में एक व्यक्ति ने हटा दिया, जिसने भाजपा का स्टोल पहना हुआ था. कार छीन ली गई. यह जांच का विषय है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .