Tuesday, April 28, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home समाचार

25 फिल्मी सेलिब्रिटीज के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
16/03/25
in समाचार
25 फिल्मी सेलिब्रिटीज के साथ हुई करोड़ों की धोखाधड़ी, केस दर्ज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुंबई: एनर्जी ड्रिंक के एडवर्टाइजमेंट के नाम पर सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें लगभग 25 बड़े सेलिब्रिटीज को उनका पैसा नहीं मिला। वहीं इस मामले को लेकर मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में सेलिब्रिटी मैनेजिंग कंपनी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें कई बड़ी हस्तियों से एनर्जी ड्रिंक का एडवर्टाइजमेंट कराकर उनका पैसा न देने का आरोप लगाया गया है। इसमें 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में कथित तौर पर लगभग 1.5 करोड़ का बकाया की जानकारी दी गई है। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है उनमें तनिष छेड़जा, मनु श्रीवास्तव, फैसल रफीक, अब्दुल और रितिक पांचाल के नाम शामिल हैं। सेलिब्रिटी मैनेजिंग कंपनी चलाने वाली रोशन गैरी द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

फोन पर की 25 कलाकारों की मांग

बता दें कि इस धोखाधड़ी की वजह से प्रभावित होने वाले फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड जगत के कई बड़े नाम हैं। इसमें अभिनेत्री अंकिता लोखंडे, आयुष शर्मा और ऐसे कई बड़े नाम शामिल हैं। शिकायतकर्ता रोशन (48), अंधेरी (पश्चिम) की निवासी हैं और एक कंपनी चलाती हैं, जो कार्यक्रमों और विज्ञापनों के लिए मशहूर हस्तियों के साथ कोलैबोरेशन कराती है।

उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 में, उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने दावा किया कि उसे एनर्जी ड्रिंक ब्रांड के विज्ञापन के लिए 25 कलाकारों की आवश्यकता है। बातचीत के बाद, आरोपी ने 10 लाख रुपये का एडवांस पेमेंट भेजने की बात कही। भुगतान की एक रसीद भेजी, लेकिन वास्तव में शिकायतकर्ता के खाते में कोई पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया। बाद में, आरोपी ने बिंदर को दादर में एक पार्टी में कलाकारों को लाने के लिए कहा।

100 कलाकारों में से 25 को किया सिलेक्ट

इस पार्टी में अर्जुन बिजलानी, अभिषेक बजाज और हर्ष राजपूत सहित लगभग 100 कलाकार शामिल हुए, जहां विज्ञापन के लिए 25 लोगों का चयन किया गया। उनका कुल पेमेट 1.32 करोड़ रुपये तय किया गया। इसके बाद बिंदर को आश्वासन के तौर पर 15 लाख रुपये के चेक की तस्वीर भेजी गई, जिसमें वादा किया गया कि जल्द ही रकम उनके खाते में जमा कर दी जाएगी। इस पर विश्वास करते हुए रोशन ने विज्ञापन शूट जारी रखा और कंटेंट को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इस समझौते के साथ कि सभी भुगतान 35 दिनों के भीतर कर दिए जाएंगे, सभी कंटेंट अलग-अलग सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड हुए। जिस एनर्जी ड्रिंक को इन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और अभिनेताओं द्वारा शूट किया गया, उसका नाम स्काई 63 है।

बाउंस हो गए चेक

दादर में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों को 2 लाख और 90,000 रुपये के दो चेक दिए गए, लेकिन दोनों ही बाउंस हो गए। आरोपी से संपर्क करने पर रोशन को बताया गया कि स्थानीय मुद्रा विनिमय के अनुसार दुबई से 22.5 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया। इसके अलावा, अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश के लिए 6.5 लाख रुपये और अद्रिजा रॉय के लिए 1.25 लाख रुपये के दिए चेक भी बाउंस हो गए।

18 अक्टूबर 2024 को आरोपियों ने 35 लाख रुपये और 45 लाख रुपये के दो और चेक जारी किए, जिसमें वादा किया गया था कि दो दिनों के भीतर राशि जमा कर दी जाएगी। वादे पर भरोसा करके बिंदर ने अभिनेता जय भानुशाली, भूमिका गुरंग, अंकिता लोखंडे, आयुष शर्मा, सना सुल्तान, कुशाल टंडन, अद्रिजा रॉय, बसिन और अभिषेक बजाज को 35 लाख रुपए का अग्रिम भुगतान कर दिया। हालांकि, आरोपी का 80 लाख रुपए का चेक भी बाउंस हो गया, जिसके कारण बिंदर के चेक का भी भुगतान नहीं हो सका।

पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

शिकायतकर्ता के मुताबिक कुल मिलाकर, कलाकारों के 1.32 करोड़ रुपये और रोशन के निजी फंड से 16.91 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। उनकी शिकायत के बाद, मध्य प्रदेश के एक निवासी सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस केस को इन्वेस्टिगेट कर रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .