पुलिस कांस्टेबल के 8438 पदों पर होगी भर्ती, CM ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

जयपुर l कोरोना काल में नौकरियों का इंतजार कर रहे बेरोजगारों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बड़ी खुशखबरी दी है. प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 8 हजार 438 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. ये भर्तियां अगले दो साल में पूरी की जाएंगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह विभाग के भर्ती के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. वर्ष 2021-22 और वर्ष 2022-23 के दौरान इन पदों पर भर्ती की जाएंगी.

प्रस्ताव के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4 हजार 438 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगीं. इसके अलावा वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कॉन्स्टेबल के 4 हजार रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगीं. ये भर्तियां जयपुर स्थित पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान द्वारा सम्पन्न करवाई जाएंगीं.

5438 पदों पर भर्ती प्रक्रिया
गौरतलब है कि वर्तमान में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 5 हजार 438 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है. सीएम गहलोत ने इसके अलावा 438 चालानी गार्ड के पदों का सृजन कर उन पर भर्ती की स्वीकृति भी पूर्व में ही दे दी थी. राज्य सरकार के करीब साढ़े आठ हजार पदों पर भर्ती के फैसले से युवाओं को राजस्थान पुलिस में सरकारी नौकरी के अवसर मिल सकेंगे. वहीं नौकरी की कमी से जूझ रहे पुलिस विभाग को भी इससे राहत मिलेगी. बड़ी संख्या में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होने से पुलिस विभाग कानून व्यवस्था के प्रबंधन और अपराध नियंत्रण के कार्य ज्यादा प्रभावी रूप से कर पाएगा.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *