तीन बड़े WWE सुपरस्टार जिन्हें ऐजे स्टाइल्स कभी नही हरा पाए

ऐजे स्टाइल्स प्रो-रेसलिंग की दुनिया का बड़ा नाम है। ऐजे स्टाइल्स को WWE मे आये हुए 5 साल हो चुका है। साल 2016 के रॉयल रम्बल मैच के दौरान ऐजे स्टाइल्स ने अपना आधिकारिक WWE डेब्यू किया था। WWE में आने से पूर्व ऐजे स्टाइल्स दुनिया भर की कई रेसलिंग प्रोमोशन कंपनी जैसे NJPW, इम्पैक्ट रेसलिंग में काम कर चुके थे और हर जगह सफलता हासिल की।

आमतौर पर जब भी WWE कोई नया रेसलर साइन करती है तो शुरुआत मे वह NXT ब्रांड का हिस्सा होता है लेकिन ऐजे स्टाइल्स इस बिजनेस मे इतना नाम कमा चुके थे कि उन्हे सीधे मेन रोस्टर मे लाया गया। 2016 रॉयल रम्बल के बाद अगले ही रात मंडे नाईट रॉ मे ऐजे स्टाइल्स ने 6 बार के WWE चैंपियन क्रिस जेरिको के खिलाफ अपना पहला WWE सिंगल्स मैच लड़ा और जीत हासिल की।

इसके कुछ ही दिनो बाद ऐजे स्टाइल्स WWE के टॉप सुपरस्टार बन गए और डेब्यू के महज छह महीनो के अंदर WWE चैंपियन बन गए। ऐजे स्टाइल्स अभी भी कंपनी के टॉप सुपरस्टार है और वर्तमान में ब्लू ब्रांड का हिस्सा है। अपने पांच साल के लंबे WWE केरियर में ऐजे स्टाइल्स ने सैकड़ो जीत दर्ज की है और जॉन सीना, डीन एम्ब्रोज और केविन ओवेन्स सहित कई दिग्गज सुपरस्टार्स मात दी है लेकिन अभी भी WWE मे तीन ऐसे सुपरस्टार्स है जिन्हें ऐजे स्टाइल्स कभी नही हरा पाए है।

रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिन्स को कभी नही हरा पाए ऐजे स्टाइल्स

roman brock seth

ऐजे स्टाइल्स अपने WWE केरियर मे कई दिग्गजो को मात दी है लेकिन रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिन्स को कभी भी सिंगल्स मैच (वन ऑन वन मैच) में नही हरा पाए है। स्टाइल्स ने WWE टीवी मे रोमन रेंस का सामना दो बार सिंगल्स मैच मे पेबैक 2016 और एक्सट्रीम रूल्स 2016 किया लेकिन दोनो ही बार उन्हें हार का मुख देखना पड़ा।

इसके अतिरिक्त ऐजे स्टाइल्स सर्वाइवर सीरीज 2017 मे अपने कैरियर का एकमात्र सिंगल्स मैच द बीस्ट ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ा था जहाँ उन्हें जीत नसीब नही हुई। ऐजे का ऐसा ही कुछ हाल सैथ रॉलिन्स के खिलाफ है, WWE टीवी मे दोनो तीन बार भिड़े है जिसमे पिछले साल का मनी इन द बैंक पीपीवी मैच भी शामिल है लेकिन तीनो ही बार ऐजे स्टाइल्स हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *