4 WWE सुपरस्टार जिन्हे ब्रॉन स्ट्रोमैन अब तक नही हरा पाए है

ब्रॉन स्ट्रोमैन WWE का जाना माना नाम बन चुका है। 2016 में वायट फैमली से अलग होने के बाद स्ट्रोमैन एक बड़े स्टार बन कर उभरे और कई बड़े सुपरस्टार्स को हराया। ब्रॉन स्ट्रोमैन के सामने टिकना किसी भी सुपरस्टार्स के लिए आसान नही है लेकिन कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स है जिन्हें स्ट्रोमैन ने सिंगल्स मैच में कभी नही हराया है इनमे ज्यादातर चौकाने वाले नाम ही है।

1 – ब्रॉक लैसनर: ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रॉक लैसनर के बीच अब तक कई बार मैच हो चुका है लेकिन हर बार इसमे स्ट्रोमैन को हार का ही सामना करना पड़ा है। इनके बीच आखरी बार मुकाबला क्रॉउन ज्वेल इवेंट में हुआ था जहाँ इन्हें हार का ही सामना करना पड़ा था।

2 – कलिस्टो: यह नाम यहा चौकाने वाला है लेकिन यह सच है। ब्रॉन स्ट्रोमैन और कलिस्टो के बीच अब तक एक बार मैच हुआ है और इस मैच में कलिस्टो ने जीत दर्ज की थी। हालांकि उस मैच के बाद कलिस्टो की स्ट्रोमैन ने बुरी तरह पिटाई की थी।

3 – जिन्दर महल: यह नाम भी आपको यहा चौकाने वाला लग रहा होगा लेकिन यह सच है। 2018 में जिस वक्त स्ट्रोमैन की दुश्मनी केविन ओवेन्स से चल रही थी तब इनके बीच कई मैच हुए और केविन ओवेंस की दखल की वजह से हर बार जीत महल की हुई। हालांकि जिंदर महल को यह जीत पिनफॉल और सबमिशन के जरिए नहीं बल्कि अकाउंट आउट के जरिए मिली।

4 – जॉन सीना: जॉन सीना और स्ट्रोमैन के बीच भी अब तक केवल एक बार मैच हुआ है और जीत डिसक्वालीफिकेशन के जरिए जॉन सीना की हुई थी। स्ट्रोमैन और सीना का मैच 2017 में नो मर्सी पेपर व्यू से पहले हुआ था। मैच में स्ट्रोमैन ने स्टील स्टेप्स पर जॉन सीना को पटक दिया था जिस वजह से मैच डिसक्वालीफाई हो गया और सीना जीत गए। इसके बाद इनके बीच कभी भी सिंगल्स मैच नही हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *