सीधी शर्मसार: महिला का गैंग रेप कर उसके गुप्त अंग में सरिया डाला, पीड़िता की हालत गंभीर

सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। पीड़िता को गंभीर अवस्था में पहले सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से रीवा रैफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसी गांव के हैं।

चार साल पहले पति की मौत के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर परिवार पाल रही है। शनिवार रात तीन युवकों ने महिला को आवाज देकर पानी मांगा। महिला ने पानी न होने की बात कही तो आरोपी झोपड़ी के टटिए को तोड़कर अंदर घुस गए।

आरोपियों ने महिला के साथ दुराचार किया। दरिंदगी की हद तो तब हो गई जब दुराचार के बाद महिला के प्रायवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। घटना के बाद रक्तस्त्राव होने लगा जो दूसरे दिन भी जारी रहा। बताया गया कि पीड़िता को उसकी बहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया ले गई जहां से जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।
एएसपी अंजुलता पटले का मार्मिक चेहरा सामने आया

पीड़िता गर्म कपड़े नहीं पहने थी। वह ठंड से कांप रही थी। उसकी हालत देखकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने अपना शाल व जैकेट उसे पहनाकर रीवा रैफर करवाया। अमिलिया पुलिस ने आरोपी लल्लू कोल, भाईलाल पटेल व एक अन्य को गिरफ्तार किया है।
नोट: खबर एजेंसी से ली गई है जिसे नेशनल फ्रंटियर की टीम ने सम्पादित नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *