इस तमिल सुपरस्टार के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी ये बैडमिंटन स्टार

नई दिल्ली l भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा तमिल फिल्म स्टार विष्णु विशाल के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. विशाल ने अपनी फिल्म अरन्या की प्री-रिलीज़ इवेंट के दौरान इस बात का खुलासा किया. बता दें कि पिछले साल इस कपल ने अपनी सगाई की खबर लोगों को दी थी. ऐसे में अब इस तमिल एक्टर ने इस बात को भी पक्का कर दिया है कि ये दोनों लोग जल्द ही शादी करने जा रहे हैं.

कौन हैं विशाल?
विष्णु विशाल तमिल सिनेमा के एक बहुत बड़े सुपरस्टार हैं. फिल्म जगत से अलग वो अपनी शानदार बॉडी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं. वह जल्द ही साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टारों में से एक राणा डुग्गूबाती के साथ फिल्म अरण्या में नजर आएंगे. विष्णु ने बताया कि उनकी फिल्म अरण्या की शूटिंग के दौरान ज्वाला हमेशा उनके साथ ही रही थीं.

जल्द होगी शादी
विष्णु विशाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया कि वे जल्द ही ज्वाला के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘हम जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. मैं इस बारे में बहुत खुश हूं. हम जल्द ही शादी की तारीखों का ऐलान कर देंगे. विशाल और ज्वाला पिछले कुछ सालों से एक दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं. यह कपल अपने-अपने सोशल मीडिया पेज पर एक-दूसरे की तस्वीरें अक्सर शेयर करता रहता है.

दोनों ने ही पहली शादी के बाद किया था तलाक
विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा दोनों ही अपनी-अपनी पहली शादी के बाद तलाक कर चुके हैं. विशाल ने पहले रजनी से शादी की थी. इतना ही नहीं, उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आर्यन है. हालांकि मतभेदों के चलते दोनों ने साल 2018 में तलाक कर लिया था. वहीं ज्वाला की शादी चेतन आनंद से हुई थी और उन्होंने भी 2011 तलाक कर लिया था.


साभार : जीन्यूज़.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *