धार्मिक यात्रा के दौरान भजन संध्या में कांग्रेस विधायक ने करवाए अश्लील डांस, डांसर पर उड़ाए पैसे

श्योपुर l कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. दरअसल बाबू जंडेल की राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर की यात्रा के दौरान अश्लील डांस होने का मामला सामने आया है. इस डांस का वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है.

दरअसल श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल हर साल राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते हैं. इस बार भी कांग्रेस विधायक यात्रा के लिए निकले हैं. यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम में आयोजित हुई भजन संध्या में अश्लील डांस होने का आरोप लगा है. जिसमें विधायक के करीबी महिला डांसर के साथ ठुमके लगाते नजर आए.

इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक ने महिला डांसर पर नोट भी बरसाए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग धार्मिक यात्रा के दौरान ऐसे आयोजन पर सवाल उठा रहे हैं.


साभार : जीन्यूज़.कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *