धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मेलाधिकारी दीपक रावत, हेलीकाॅप्टर से हुई पुष्पवर्षा

हरिद्वार। शुक्रवार को मेलाधिकारी दीपक रावत पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा निर्वाण, राजघाट, कनखल के धर्मध्वजा स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की तथा महंत महेश्वरदास जी, महंत दुर्गादास जी, महंत दामोदर दास जी, महंत प्रेमदास जी आदि संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

मेलाधिकारी दीपक रावतइसके बाद संतों व मेलाधिकारी ने धर्म ध्वजा का विधि-विधान से मोरपंख, रूद्राक्ष की माला, तिलक, चंदन, रोली आदि से पूजा-अर्चना की तथा हर हर महादेव के जयघोष और बैंडबाजों की धुन पर धर्म ध्वजा स्थापित की गई। इस दौरान धर्म ध्वजा स्थापना स्थल पर हेलीकाॅप्टर से पुष्पवर्षा की गई। श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा निर्वाण राजघाट, कनखल के महंत दामोदर दास, प्रेमदास व प्रमुख संतों ने मेलाधिकारी दीपक रावत का माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर महंत कैवल्यानंद जी, महंत रघुमुनि जी, महंत अद्वैतानंद जी, कोठारी जयेन्द्र मुनि जी, महंत निर्मलदास जी, कोठारी निरंजन दास जी, कोठारी दर्शनदास जी, महंत दुर्वेशदास जी, महंत मुरलीदास जी, जिलाधिकारी सी. रविशंकर, पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी-अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *