उत्तराखण्ड: ड्रीम11 से जीते 40 लाख 25 हजार रुपये, निकाल नहीं पाया हिमांशु तो बागेश्वर पुलिस ने दिलवाये पैसे 

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :
बागेश्वर/देहरादून : जनपद पुलिस के साइबर क्राइम सैल द्वारा विजेता हिमांशु के बैंक खाते में कराये गये वापस।दरसल, दिनांक 15.04.2021 को आवेदक हिमांशु कुमार पुत्र मोहन राम निवासी मगरूपहरी थाना कोतवाली बागेश्वर द्वारा साईबर सैल बागेश्वर में आकर बताया कि दिनांक 11.04.2021 को मैं ड्रीम11 कॉनटेस्ट के क्रिकेट मैच का विजेता रहा। कॉनटेस्ट विजेता होने पर दिनांक 14.04.2021 को ड्रीम-11 की ओर से  जीति गयी धनराशि 40,25,000/- चालीस लाख पच्चीस हजार रूपये मेरे खाते में भेज दी गई थी। परन्तु किसी अज्ञात द्वारा मेरी व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर मेरे खाते में होल्ड लगवाया गया, जिस कारण में उन पैसों को निकाल नहीं पा रहा हूॅ इसलिए मुझे मेरे पैसे दिलवाये जाए.

मामले की जाँच में बागेश्वर पुलिस लगी और गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित संज्ञान लेकर जनपद में गठित साइबर सैल को प्रकरण में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर   पुलिस उपाधीक्षक नोडल अधिकारी अमित श्रीवास्तव (आईपीएस), साईबर क्राइम सैल शिवराज सिंह राणा महोदय के पर्यवेक्षण में साईबर क्राइम सैल द्वारा शीघ्र ही तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई तथा सम्बन्धित बैंक एवं ड्रीम -11 के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर प्रकरण उपरोक्त मे अज्ञात द्वारा होल्ड लगाये गये पैसों 40,25000/-रूपये को आवेदक हिमांशु कुमार उपरोक्त के खाते में वापस कराया गया। अपनी धनराशि को पुनः प्राप्त करने पर आवेदक द्वारा साईबर सेल बागेश्वर द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए जनपद पुलिस एवं उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया । मामले में आवेदक के खाते में पैंसे वापस कराने में इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी साईबर सैल एवं कानि0 201ना0पु0 चन्दन कोहली (साईबर क्राइम सेल ) की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *