इस दिन से शुरू होगी चारधाम यात्रा, सरकार ने दी कई रियायतें

देहरादून l उत्तराखंड में कोविड-19 को 29 जून तक बढ़ाने के साथ-साथ कई रियायतें दी गई हैं। इनमें बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट और सरकारी कार्यालयों को रियायत के साथ-साथ चार धाम यात्रा के लिए रियायत भी शामिल है। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार चारधाम यात्रा एक जुलाई से होगी, 1 जुलाई से बदरीनाथ चमोली जनपद के लिये, केदारनाथ रुद्रप्रयाग जनपद के लिये और गंगोत्री, यमुनोत्री उत्तरकाशी जनपद वासियों के लिए यात्रा खुलेगी तथा 11 जुलाई से उत्तराखंड राज्य वासियो के लिये चारधाम यात्रा खुलेगी। इसके लिये आर टी पी सी आर या एंटीजन या रेपिड टेस्ट जरूरी होगा।

दरअसल उत्तराखंड में 29 जून तक कोरोना कर्फ्यू राज्य सरकार ने बढ़ा दिया है इससे पहले 22 जून तक कोरोना कर्फ्यू लागू है।कोविड-19 के मामलों को देखते हुए 7 दिन के लिए कर्फ्यू को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि दुकानें हफ्ते में 5 दिन खुलेंगी। शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रहेंगी, होटल और रेस्टोरेंट 50% की कैपेसिटी के तहत खुलेंगे लेकिन रेस्टोरेंट रात 10:00 बजे बंद हो जाएंगे और सुबह 6:00 बजे तक बंद रहेंगे।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *