उत्तराखंड : शक ने बना दिया पति को हैवान, पत्नी को दी ऐसी दर्दनाक मौत

हरिद्वार l हरिद्वार में एक शक्की पति ने गोली मार कर पत्नी की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लक्सर के महाराजपुर कला गांव की है। जहां शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक को अपनी पत्नी के अवैध संबंध को लेकर शक था। इसके चलते घर मे रोज क्लेश होता था। शनिवार को युवक ने झगड़े के दौरान पत्नी को मार दिया। पुलिस जांच के दौरान आरोपी के बारे में और भी कई बड़े खुलासे हुए हैं।

आरोपी युवक का नाम अर्जुन है। वो महाराजपुर कला गांव में पत्नी के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक जिस महिला की हत्या की गई, वो आरोपी की दूसरी पत्नी थी। इससे पहले साल 2016 में भी आरोपी अर्जुन ने अपनी पहली पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने की कोशिश की थी। जिसमें पत्नी को गंभीर चोटें आई थी। इस घटना में आरोपी की पहली पत्नी तो किसी तरह बच गई, लेकिन पत्नी की बहन की 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई थी। इतने जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के बाद भी आरोपी नहीं सुधरा। घटना के कुछ ही दिन बाद आरोपी अर्जुन ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन दूसरी पत्नी को भी बुरी तरह प्रताड़ित करने लगा। उसे शक था कि पत्नी के किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। शनिवार सुबह उसने शक के चलते पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पास के ही गांव से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जरूरी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *