उत्तराखंड : राशन विक्रेताओं को सरकार ने दिया बढ़ा तोहफा, बढ़ेगा लाभांश

देहरादून। राज्य खाद्यान्न योजना व चीनी के लिए राशन विक्रेताओं का लाभांश बढा कर 50 रू. प्रति कुंटल किया जायेगा। बता दें अभी तक चीनी में 07 रूपये 28 पैसे और राज्य खाद्य योजना में 18 रूपये प्रति कुन्तल लाभांश था। यह निर्णय आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने विभाग के सरकारी राशन विक्रेताओं की समस्यों को देखते हुए लिया।

इसके अलावा परिवहन से सम्बन्धित समस्यों का समाधान करने के लिए उन्होंने कहा कि परिवहन मद में भुगतान के लिए भारत सरकार से बजट प्राप्त किया जाना है, इसके लिए केन्द्रिय खाद्य् मंत्री से शीध्र ही मुलाकात करेंगें। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि राशन विक्रेता के कोरोना से मृत्यु होने पर उसके वारिश को दुकान आबंटित की जायेगाी और 10 लाख रूपये की बीमा स्वरूप आर्थिक सहायता दी जायेगी।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *