ऋषिकेश : DGP अशोक कुमार पहुंचे तीर्थ नगरी, जानकी पुल पर पूर्णानंद घाट का किया निरिक्षण

ऋषिकेश: डीजीपी अशोक कुमार देर शाम ऋषिकेश पहुंचे निजी दौरे पर. इस दौरान सीधे उनकी फ्लीट जानकी पुल के पास पूर्णानंद घाट पर रुकी. वहां उन्होंने पूर्णानंद घाट का ऊपर से सड़क से जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली. पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी अधिकारीयों से जानकारी ली. साथ ही अधिकारियों को कुछ दिशा निर्देश भी दिए. वहां से वे पैदल ही कुछ अधिकारीयों के साथ जानकी पुल पार करते हुए पल्ली पार स्थित आश्रम में गए. नेशनल वाणी से बात करते हुये उन्होंने बताया की यह उनका निजी दौरा है उनके साथ उनकी पत्नी भी आयी हुई थी. वहीँ डीजीपी के दौरे के दौरान पुलिस के अधिकारी भी चाक दौबन्द रहे ऋषिकेश चंद्रभागा, ISBT से लेकर कैलाश गेट सब जगह पुलिस कर्मी सड़कों पर ट्रैफिक को सँभालते दिखे. डीजीपी अशोक कुमार ने बताया उनके कुछ बैच मेट आये हुए हैं घूमने इसलिए पारिवारिक दौरे के तहत उनसे मिलने आये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *