हल्द्वानी : फेमस दुकान स्टैंडर्ड स्वीट के मालिक दिनेश गुप्ता का सड़क दुर्घटना में निधन

हल्द्वानी : शहर के फेमस स्टैंडर्ड स्वीट्स् दुकान के स्वामी दिनेश गुप्ता का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है. दरससल, आज सुबह सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना आज सुबह हल्द्वानी शहर में पौने सात बजे के लगभग की।

दिनेश गुप्ता अपनी स्कूटी से दुकान खोलने के लिए जा रहे थे, जैसे ही वे तिकोनिया चौराहे पर पहुंचे काठगोदाम की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोर की थी कि दिनेश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वही मामले में पुलिस ने ट्रक चालक जो बागेश्वर निवासी तरेंद्र सिंह बताया जा रह है उसको हिरासत में ले लिया है। दिनेश गुप्ता के निधन से हल्द्वानी के व्यापारी हैरान है वहीँ गुप्ता के परिजन और शहर के ब्यापारी दुःखी व् स्तब्ध हैं।

पुलिस ने उनके शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *