उत्तराखंड : महंगाई से त्रस्त जनता और लूट रही है केंद्र सरकार – सचिन पायलट

देहरादून l कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजस्थान सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार को महंगाई के मसले पर आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर भारत सरकार पूरे तरीके से फेल साबित हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम गिरने के बाद भी भारत सरकार दाम नियंत्रित नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए दाम से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। किचन से स्वस्थ पोषण युक्त आहार गायब हो गया है। सभी जरूरी सामान के लगातार दाम बढ़ रहे हैं। पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्यों की भाजपा सरकारें महंगाई को नियंत्रित करने में नाकाम रही हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी। सचिन पायलट ने कहा कि कोविड काल में भारत सरकार पूरे तरीके से हुई फेल रही।

पायलट ने कहा कि देश के 250 से अधिक शहरों में पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच चुके हैं। पिछले 6 महीने में 66 बार पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। एलपीजी के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। आज देश में गैस का सिलेंडर ₹900 का बिक रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम कम है। लेकिन, केंद्र दाम बढ़ाकर पैसे कमा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई है। देश में बेरोजगारी बढ़ी है और लाखों करोड़ों लोगों की नौकरी गई है। इंडस्ट्री लग नहीं पा रही, विदेशी निवेश कम हो रहा है। पार्लियामेंट में केंद्र सरकार जवाब नहीं देती है और ना ही सूचना के अधिकार से जवाब देती है।

उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार फेल है। उन्होंने कहा कि 2022 में राज्य में कांग्रेस सत्ता में आएगी। जनता ने भाजपा को वोट दिया, लेकिन बार-बार सीएम बदले गए। केंद्र सरकार ने लोगों की जेबों को खाली करने का काम किया। सचिन पायलट ने कहा केंद्र सरकार जल्द पेट्रोलियम दाम कम करे। आम लोगों को महंगाई से राहत देनी चाहिए।

किसानों के मसले पर कहा कि सरकार को किसान विरोधी बिल वानस लेने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास नहीं, विवादित बातें बोलकर वोट लेने का काम कर रही है। कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। जनता भाजपा को सभी राज्यों में चुनाव में वोट की ताकत से सबक सिखाएगी।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *