लाखों-करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों में आया बिजली बिल, जिसने सुना उनके भी उड़े होश

आगरा l आगरा में रहने वाले सुरेंद्र प्रताप ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनका बिजली बिल इतना ज्‍यादा आ जाएगा। एक घरेलू कनेक्शन का बिजली बिल हजारों-लाखों में नहीं बल्कि अरबों में है। बिल को देखकर सुरेंद्र प्रताप तो हक्के-बक्के थे ही, जिसने सुना उनके भी होश उड़ गए। दरअसल सुरेंद्र प्रताप के पास 829 अरब रुपये का बिजली बिल आया था।

Electricity bill

दयालबाग, ए-7 सौरभ एन्क्लेव के रहने वाले सुरेंद्र प्रताप घर का बिजली बिल ऑनलाइन जमा करते हैं। जुलाई का बिल भी वह ऑनलाइन जमा कर रहे थे। बिजली बिल 3132 रुपये का था, लेकिन जैसे ही उन्होंने पेमेंट के लिए क्लिक किया तो एमाउंट देखकर उनके होश उड़ गए। यह धनराशि 829,829,829,829.00 थी। उन्होंने दोबारा चेक किया, लेकिन फिर से यही धनराशि दिखाई दी। अब वे बेहद परेशान हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें।

क्या बोले टोरंट अधिकारी
टोरंट पावर कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र सिंह को जब इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने इसे टेक्निकल एरर बताया है। उनका कहना है कि पोर्टल को ऑनलाइन अपडेट होने में समय लगता है। अगर टोरंट पावर के एप से बिजली बिल जमा कराएं तो ऑनलाइन पे हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि सुरेंद्र प्रताप के घर का बिल सिर्फ 3132 रुपये है।

उपभोक्ताओं की रहती हैं शिकायतें
टोरंट पावर कंपनी के उपभोक्ताओं की शिकायतों की फेहरिस्त काफी लंबी है। आरोप है कि तमाम उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर कंपनी के दफ्तरों के चक्कर काटते हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो पाती है। किसी को बिजली का कनेक्शन नहीं मिलता है तो किसी को बिना नोटिस दिए कनेक्शन काट दिया जाता है। विजय नगर की रहने वाली नमृता अवस्थीकी शिकायत है कि उनके घर का कनेक्शन बिना पूर्व सूचना दिए ही काट दिया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *