Wednesday, August 19, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

सांप्रदायिक ताकतें संविधान से ‘सेक्युलर’ शब्द हटाना चाहती हैंः मदनी

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
18/08/26
in राष्ट्रीय
सांप्रदायिक ताकतें संविधान से ‘सेक्युलर’ शब्द हटाना चाहती हैंः मदनी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • काबुल की निर्वासित सरकार में हिंदू राजा महेंद्र प्रताप को बनाया गया था राष्ट्रपति
  • मुसलमान आतंकवादी नहीं हैं, नफरत फैलाने वाले सांप्रदायिक लोग ही आतंकवादी
  • कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी,
  • सदियों रहा है दुश्मन दौर-ए-जमाना हमारा

नई दिल्ली। दारुल उलूम देवबंद में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने देश की आज़ादी और लोकतंत्र को एक महान उपहार बताते हुए उन तत्वों पर कड़ी आलोचना की, जो देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को कमजोर और बिखेरना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘आज़ादी क्या होती है, यह हमसे पूछो, कुर्बानियां हमने दी हैं।’

भारत की स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास दारुल उलूम देवबंद, उलेमा, मदरसों और मुसलमानों की महान कुर्बानियों के उल्लेख के बिना न तो लिखा जा सकता है और न ही समझा जा सकता है। मौलाना मदनी ने कहा कि दारुल उलूम देवबंद की स्थापना ही ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों को तैयार करने के उद्देश्य से की गई थी, जो देश को अंग्रेजी गुलामी से आज़ाद कराने के लिए संघर्ष करें। 1857 के बाद 1866 में दारुल उलूम देवबंद की स्थापना हुई। अफसोस की बात है कि आज इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करते हुए उन्हीं मदरसों को आतंकवाद से जोड़ने की नापाक कोशिश की जा रही है, जिन शिक्षण संस्थानों से गुलामी के खिलाफ सबसे पहले आज़ादी का बिगुल बजा था।

देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने वालों के वैचारिक पूर्वज जंग-ए-आजादी के समय कहां थे?

मौलाना मदनी ने कहा कि रेशमी रूमाल आंदोलन और माल्टा की कैद हमारी इतिहास की ऐसी रोशन गाथाएं हैं, जिन्हें कोई सांप्रदायिक ताकत मिटा नहीं सकती। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन देवबंदी रहमतुल्लाह अलैह, शेखुल इस्लाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी और उनके साथियों को सात समंदर पार माल्टा में इसलिए कैद किया गया था कि वे भारत को ब्रिटिश गुलामी से आज़ाद देखना चाहते थे।

उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों से सवाल किया कि जब हमारे बुजुर्ग माल्टा में कैद थे, उलेमा अंग्रेजों के खिलाफ जेलें भर रहे थे और देश की आज़ादी के लिए अपनी जानें कुर्बान कर रहे थे, तो आज देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने वालों के वैचारिक पूर्वज उस समय कहां थे? इसलिए मुसलमानों और मदरसों से देशभक्ति का प्रमाण मांगने से पहले उन्हें इतिहास के आईने में अपना अतीत देखना चाहिए।

मौलाना मदनी ने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि पहले जो लोग सत्ता में थे, वे इन हालात के लिए जिम्मेदार नहीं थे। उन्होंने भी मुसलमानों को सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने की हमेशा कोशिशें कीं और मुस्लिम विरोधी दंगे भी होते रहे। लेकिन उस समय और आज के हालात में बड़ा फर्क यह है कि उस समय मुसलमान निशाने पर थे, लेकिन अब इस्लाम भी निशाने पर है। उन्होंने कहा कि इस्लाम को मिटाने वाले खुद मिट गए, लेकिन इस्लाम ज़िंदा रहा और इंशाअल्लाह कयामत तक ज़िंदा रहेगा।

सोवियत रूस का उदाहरण देते हुए मौलाना मदनी ने कहा कि वहां वर्षों तक कम्युनिज्म को बढ़ावा देकर इस्लाम को खत्म करने की कोशिशें की जाती रहीं। यहां तक कि मस्जिदों और धार्मिक मदरसों पर पाबंदियां लगा दी गईं और वर्षों तक  मस्जिदों से अज़ान तक की आवाज़ नहीं आई। लेकिन दुनिया ने देखा कि सोवियत रूस के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उसके बाद कई मुस्लिम देश अस्तित्व में आए। उन्होंने कहा कि तमाम जुल्म और बर्बरता के बावजूद इस्लाम ज़िंदा है और मुसलमान ज़िंदा है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .