ऋषिकेश : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऋषिकेश की नयी कार्यकारिणी गठित, प्रमोद नौटियाल अध्यक्ष बने तो उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी महेश पंवार को

ऋषिकेश : ऋषिकेश में आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऋषिकेश इकाई की बैठक संपन्न हुई. जिसमें चुनाव अधिकारी जिला महामंत्री दीपक जुयाल की देखरेख में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस दौरान जिला अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री की मौजूदगी में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी, सदस्य एक दूसरे से रूबरू हुए और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. साथ ही संगठन को मजबूत करने और संगठन आपके लिए क्या कर सकता है और आप संगठन के लिए क्या कर सकते हैं इस पर विशेष तौर पर प्रकाश डाला गया.

कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर बरिष्ठ पत्रकार प्रमोद नौटियाल को सर्वसम्मति से चुना गया है. वही उपाध्यक्ष पद पर महेश पंवार, महामंत्री नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष रेखा भंडारी, सचिव नीरज राणा चुने गए हैं. कार्यकारिणी में सदस्य नवीन बडोनी और मयंक ध्यानी चुने गए हैं. वहीं देहरादून जिला सदस्य के रूप में मनोज रौतेला और अनिल नवानी को चुना गया है.

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद नौटियाल ने कहा कि जल्द ही प्रेस से मिलिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें जिले के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा. वहीँ जिलाध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए जल्द ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *