राहुल गांधी की वजह से बर्बादी की ओर कांग्रेस, उसी राह पर कांग्रेसी नेता : MP शिक्षा मंत्री

भोपाल l मध्य प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने जाकर कोई पदक अर्जित नहीं किया है. राहुल गांधी ने संपूर्ण महिला जाति और महिलाओं का अपमान किया है. विश्वास सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ने तो कांग्रेस को बर्बाद कर ही दिया. अब अगर कांग्रेस के सब नेता पप्पू बनना चाहते हैं, तो आप समझ सकते हैं कि कांग्रेस की हालत क्या होगी. ट्विटर ने अगर राहुल गांधी का अकाउंट बंद किया है तो उसका कारण भी तो जान लो.

राहुल की ही गलती

आज फिर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग पहले भी कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर तीखे तंज कसते रहे हैं. इस बार भी उन्होंने ट्विटर द्वारा राहुल गांधी का अकाउंट ब्लॉक किए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. मंत्री विश्वास सारंग ने बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है, ट्विटर ने यदि राहुल गांधी का एकाउंट को ब्लॉक किया है तो आपने पीड़ित महिला का नाम उजागर किया है. इसमें राहुल गांधी की ही गलती है.

ओबीसी पर सारंग का बयान

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को सामने आकर यह बताना चाहिए कि उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण के मामले में कोर्ट में वकील क्यों नहीं खड़ा किया. बीजेपी की आशीर्वाद यात्रा पर सारंग ने कहा कि यह जनसंपर्क यात्रा है. हमारे नेता एसी कमरों में बैठकर काम नहीं करते. 15 महीने के कार्यकाल में कमलनाथ ने जिलों पर भी दौरा नहीं किया था. बीजेपी के नेता दौरा करके विकास से लोगों को जोड़ना चाहते हैं.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *