MP : पत‍ि ने भेजे जीजा को पत्नी के अश्लील वीडियो, धमकी देकर किया रेप, फिर कर ली खुदकुशी

ग्वाल‍ियर l एक युवक ने पत्नी के नहाने, सोने व कपड़े बदलने के अश्लील वीडियो बनाकर अपने जीजा को भेजे तो जीजा ने ग्वाल‍ियर आकर साले की पत्नी से वीड‍ियो वायरल करने की धमकी देकर रेप कर द‍िया. यह वाकया मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है.

पति और जीजा की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने दोनों के खिलाफ बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी. केस दर्ज होने के बाद ग्वालियर में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तो वहीं आरोपी जीजा यानी रायपुर में पूर्व मंत्री की सुरक्षा में पदस्थ पीएसओ ने सुसाइड नोट लिखकर पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली.

जीजा रायपुर में पूर्व मंत्री की सुरक्षा में पदस्थ पीएसओ था. सुसाइड नोट में जीजा ने साले की पत्नी व ससुर द्वारा ब्लैकमेल किए जाने की बात लिखी है. मृतक की पत्नी लगभग डेढ़ माह पहले रायपुर से चली गई थी.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *