गरीबों की मदद को आगे आए ‘सर्व समाज फाउंडेशन’ एवं ‘पहल अ माइलस्टोन पत्रिका’, वितरित किए खाने के पैकेट्स और मास्क

देश में फैली कोरोना महामारी से सुरक्षा के लिए ‘सर्व समाज फाउंडेशन’ एवं ‘पहल अ माइलस्टोन पत्रिका’ ने मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में खाने के पैकेट्स, मास्क एवं सैनिटाइजर बांटे तथा लोगों की समस्या एवं बच्चों की शिक्षा को लेकर वहां के प्रधान जी से विशेष चर्चा की। लोगों को कोरोना से बचने के लिए सभी नियमों का पालन एवं वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

'सर्व समाज फाउंडेशन' एवं 'पहल अ माइलस्टोन पत्रिका'

इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था के सक्रिय सदस्य प्रदीप तिवारी और उनकी टीम के द्वारा किया गया। संस्था उनकी इस समर्पित भावना का आदर करती है उनकी टीम के द्वारा ऐसे ही काम की अपेक्षा करती है। यह कार्य निरंतर चला आ रहा है। संस्था ने आम जन से अनुरोध किया की इस कार्य में बढ़ चढ़ का हिस्सा लें और कपडे, राशन, फ़ूड पैकेट्स, मास्क, सैनिटाइजर दान करे तथा हमारे संस्था को सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *