आम नागरिक बनकर अस्पताल गए मंत्री को गार्ड ने मारा डंडा, पीएम मोदी तक पहुंची बात

नई दिल्ली l दिल्ली में एक गजब स्थिति का स्वास्थ मंत्री को सामना करना पड़ा। स्वास्थ मंत्री ने खुद ही अस्पतालों का हाल जाना और इसकी शिकायत पीएम मोदी से की। दरअसल मनसुख मडविया सफदरजंग अस्पताल में आम नागरिक बन कर गए तो बेंच पर बैठने के दौरान एक गार्ड ने उन्हें डंडा मार दिया था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे तब ये घटना हुई थी। पहचान बदलकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचने के बाद मनसुख मांडविया को कई तरह की अव्यस्थाएं देखने को मिली. उन्होंने बताया कि अस्पताल में करीब 75 साल की एक बुजुर्ग महिला को उसके बेटे के लिए स्ट्रेचर की जरूरत थी, लेकिन महिला को स्ट्रेचर दिलाने और स्ट्रेचर ले जाने में सुरक्षा गार्डों ने कोई मदद नहीं की.

पीएम मोदी ने पूछा कि क्या जिस गार्ड ने डंडा मारा, उसे निलंबित कर दिया?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूरे घटना की जानकारी मनसुख मांडविया ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी दी. इस पर पीएम मोदी ने पूछा कि क्या जिस गार्ड ने डंडा मारा, उसे निलंबित कर दिया? इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने नहीं में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहते हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा किए गए कार्यों की जमकर तारीफ की और कहा कि सभी डॉक्टरों को टीम वर्क के रूप में काम करना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अस्पताल अपनी छवि बदलने के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम करेगा.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *