न्यूड होकर रोड पर कार दौड़ा रही थी महिला, पुलिस ने पकड़ा तो कर दी ये हरकत…

नई दिल्ली। दुनिया में अजीबो-गरीब कारनामे करने वाले लोगों की कमी नहीं है। और कारनामे भी ऐसे जिसे देख लोगों के होश उड़ जाएं। ऐसा ही एक अनोखा मामला अमेरिका के फ्लोरिडा से सामने आया है जिसे पढ़कर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। यहां एक महिला बिना कपड़े पहने, न्यूड होकर रोड पर कार दौड़ा रही थी। वह एक गोल्फ कार्ट चला रही थी। हैरानी की बात ये है कि जब पुलिस ने महिला को रोका तो वह उनसे भी बदसलूकी पर उतर आई। महिला की करतूत को देखकर लोग हैरान रह गए और वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एक शहर की है जहां भीड़-भाड़ वाले इलाके में महिला ने ये हरकत की। खबर के मुताबिक घटना के बाद फ्लोरिडा पुलिस ने 28 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये महिला नशे में धुत थी और शराब पीकर बिना कपड़े पहने ही गाड़ी चला रही थी। जब पुलिस ने महिला को रोका तो वह उनसे भी बहस करने लगी। जानकारी के मुताबिक इस भीड़ भरे व्यस्त इलाके में पुलिस किसी आरोपी को पकड़ने के लिए उस जगह पर खड़ी थी। तभी इसी बीच यह महिला सामने से एक गोल्फ कार्ट लेकर रोड पर तेजी से कार दौड़ा रही थी। पुलिस ने देखते ही उसे रोका तो वो पुलिस अधिकारियों से ही भिड़ गई। मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *