ऋषिकेश : मनसा देवी फाटक के पास सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल, 108 ने कराया भर्ती हॉस्पिटल में, जांच जारी

मनोज रौतेला की रिपोर्ट :

ऋषिकेश : शहर में अंधेर एमए हरिद्वार बाईपास मार्ग पर एक जीप बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया 108 के माध्यम से। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।

हादसा वीरवार शाम को अँधेरे में मंसा देवी रेलवे फाटक के नजदीक हुआ।108 एंबुलेंस के ईएमटी अनुज प्रसाद ने बताया कि एक जीप ऋषिकेश से श्यामपुर की ओर जा रही थी, जो मंसा देवी क्षेत्र में एक पेड़ से टकरा गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त जीप में फंसे घायलों को बाहर निकाला और रात में ही ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान राजेश कुलियाल (32) पुत्र देवा राम निवासी माया मार्केट, गुमानीवाला, गोविंद सिंह कंडारी ( 40) पुत्र स्व. एसएस कंडारी निवासी अमित ग्राम और उनके 6 वर्षीय पुत्र अभिनव के रुप में करायी।प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है।

वहीँ, 108 स्टाफ टीम EMT अनुज प्रसाद और पायलट संजय राणा की टीम ले कर आयी घायलों को हॉस्पिटल. कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *