उत्तराखंड की 3 बेटियों के नाम बड़ी उपलब्धि, इंडियन सीनियर हाॅकी में हुआ चयन

अल्मोड़ा l खेलकूद में उत्तराखंड के बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और राज्य का नाम ऊंचा कर रहे हैं। केवल लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियां भी खेलकूद के क्षेत्र में बराबर टक्कर देते हुए राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। उत्तराखंड की बेटियां आए दिन राज्य का परचम ऊंचा करने के साथ ही देवभूमि का नाम गौरवान्वित कर रही हैं। आज हम आपका परिचय उत्तराखंड की 3 होनहार और काबिल बेटियों से करवाने जा रहे हैं जिन्होंने देवभूमि का नाम गर्व से ऊंचा किया है। उत्तराखंड की 3 हॉकी प्लेयर्स का सिलेक्शन सीनियर नेशनल महिला हॉकी टीम के लिए हुआ है और यह तीनों अब उत्तराखंड राज्य की तरफ से खेलेंगी। उत्तराखंड की अंकिता नौटियाल, आरती और मेघा अल्मिया का सिलेक्शन सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए हुआ है।

विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पंवार ने बताया कि तीनों होनहार लड़कियों को हॉकी खेलने का बेहद शौक है और भविष्य में वे भारत के लिए हॉकी खेल कर देश और अपने परिवार दोनों का नाम रोशन करना चाहती हैं। सभी विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा की बालिकाएं हैं और तीनों को वहीं की सीनियर खिलाड़ी अनीता द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है। आने वाले समय में यह तीनों सीनियर नेशनल महिला हॉकी टीम के लिए खेलेंगी। तीनों बालिकाओं के चयन से उनके परिवार और समस्त गांव में खुशी की लहर छा गई है। तीनों होनहार बच्चियों का कहना है कि वे भारत के लिए खेलना चाहती हैं और भारत का नाम गर्व से रोशन करना चाहती हैं।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *