देहरादून : प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया कैंट विधानसभा क्षेत्र में

देहरादून : आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है. ऐसे में बूथ को मजबूत करना हर दल की कोशिश रही है. इसी क्रम में कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कैंट विधानसभा में कैंप कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ना है और नए सदस्य बनाने हैं ताकि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिल सके और आने वाले समय में भाजपा को सत्ता विहीन करके उचित सबक सिखाया जाएl

उत्तरांखड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी पहुंचे कार्यक्रम में।इस अवसर पर प्रीतम सिंह का नवीन जोशी और उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा लोगों को झूठे वादें कर रही है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा पुराने वादों को भुलाकर नए नए मुद्दे लेकर जनता के सामने आती है। प्रीतम सिंह ने कहा कि हमारा बूथ मजबूत होगा तो हमारा गौरव भी मजबूत होगा। कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्थर पर जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें और बूथ को मजबूत करने का काम कर रहे है। प्रीतम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता के पास अब तीन माह का समय है। कांग्रेस कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि वो अपने बूथ को मजबूत करने का काम करें। ऐसा करने से अवश्यक ही राज्य में कांग्रेस की वापसी होगी। कहा कि किसानों से वादा किया भाजपा ने भुला दिया है। वर्ष 2014 में सत्ता में आने के लिए भाजपा ने जो वादे किए थे। वह आज तक पूरे नहीं हुए है।प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई का हाल किसी से छिपा नहीं है। रसोई गैस का सिलेंडर 1000 रुपये पर पहुंच गया है। प्रीतम सिंह ने कहा कि भू कानून को लेकर आंदोलनकारी सड़कों पर है, और तीर्थ पुरोहित भी संघर्ष करने का काम कर रहे है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार से लोग त्रस्त है।

प्रदेश महामंत्री और पूर्व दर्जाधारी नवीन जोशी ने कहा कि कैंट विधानसभा से बूथ स्थर पर जाकर 25 से 30 हजार नए कार्यकर्ता कांग्रेस में जोड़ेंगे। जोशी ने कहा कि अगले 50 दिनों तक विधानसभा में घर-घर जाकर वह कांग्रेस के सदस्य बनाए। और कैंट विधानसभा के एक एक बूथ को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम का संचालक पूर्व राज्यमंत्री मनीष नागपाल ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, सीताराम नौटियाल, महानगर सेवादल के प्रभारी पीयूष गौड, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, महिला कांग्रेस की कमलेश रमन, विपिन चौधरी, विपुल नौटियाल, गिरीश, पायल, जय सिंह, लक्की राणा, शुभम जोशी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *