छत्तीसगढ़ : पुराने बारदाने ला सकेंगे किसान, खाद्य मंत्री बोले- कमी के कारण लिया गया फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसे ध्यान में रखकर सरकार सभी तैयारी युद्ध स्तर पर कर रही है। मंत्री लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज बारदाने की कमी को लेकर बयान दिया। कहा कि बारदाने की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि किसान 25 प्रतिशत तक पुराने बारदाने ला सकेंगे। बारदाने की कमी पर मंत्री ने कहा कि राज्य को सवा 5 लाख 25 हजार गठान बारदाने की जरूरत है।

मंत्री ने बताया कि केंद्र से 114 लाख गठान बारदाना ही प्राप्त हो रहा है। वहीं अब तक 86 हजार 856 गठान मिला है। 100 लाख गठान मिलर्स, 60 हजार गठान पीडीएस और 136 एसडीपी गठान प्लास्टिक बैग से बारदाना लिया जाएगा। बारदाने की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी तैयारी की है।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *