तीसरी बार उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, कर सकते हैं ये बड़ी घोषणाएं

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले दो महीनों में तीसरी बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी सबसे पहले एम्स ऋषिकेश और उसके बाद केदारनाथ दौरे पर आए थे। अब एक बार फिर 4 दिसंबर को देहरादून में कार्यक्रम तय हो चुका है। पीएम मोदी देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल तय किया जा रहा है। 2022 के चुनाव से पहले पीएम मोदी के दौरे को अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी इस दौरान बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भाजपा की चुनावी तैयारियों को न सिर्फ ऊंचाई देगा, बल्कि पार्टी के लिए बड़ा माहौल बनाने का काम भी करेगा। वैसे भी प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और केदारनाथ उनके आराध्य हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा खासी उत्साहित है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देर रात जानकारी दी कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। चार दिसंबर को देहरादून में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी की प्रांतीय कमेटी की शुक्रवार को होने वाली बैठक में सभा स्थल का निर्धारण किया जाएगा।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *